उपनाम: ऑरेंज अलर्ट
बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में आंधी और तेज बारिश के आसार, यूपी-महाराष्ट्र में सताएगी प्रचंड गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बुधवार को बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
यूपी के मौसम का दोहरा मिजाज: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं तपती गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
Himachal Monsoon: हिमाचल में मॉनसून की दस्तक की तारीख तय, क्या इस बार भी कहर बरपाएगी बारिश?
हिमाचल प्रदेश में प्री-मॉनसून के दौरान कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के आसपास प्रदेश में मॉनसून प्रवेश करेगा और इसके पांच दिन बाद पूरे राज्य में बरसात का सीजन शुरू हो जाएगा।
यूपी में आज आंधी-तूफान का अनुमान, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश के आसार; जानें मानसून कब देगा दस्तक
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज आंधी-तूफान और तेज बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से नीचे रहने और गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं।
राजस्थान में चार दिन तक झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट; जानें ताजा मौसम हाल
राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लू से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए 18 जून तक ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
यूपी के 32 जिलों में 70 की रफ्तार से आंधी, अगले 48 घंटे भारी, IMD का अलर्ट
मौसम केंद्र लखनऊ ने 15 और 16 जून के लिए उत्तर प्रदेश के करीब 32 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, जहां हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं।
उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून से उत्तरकाशी तक बारिश, 13 जून को ऑरेंज अलर्ट, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जून को उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनी है।
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! देहरादून, टिहरी से उत्तरकाशी तक 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 7 जिलों में आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर-पश्चिम भारत में 13 जून तक बारिश की संभावना, मानसून की रफ्तार के लिए माहौल मुफीद, दो राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में 13 तारीख तक बारिश हो सकती है, जबकि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं कई उत्तरी राज्यों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।
हरियाणा में बिजली और आंधी-तूफान का अंदेशा, हिमाचल में शिमला से सिरमौर तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 से 15 जून के बीच हरियाणा के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, जबकि हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में मौसम ने ली करवट: गुरुवार को सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बिहार के सभी 38 जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है।
उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून-नैनीताल समेत 8 जिलों में आंधी और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 48 घंटे रहेगा खतरा
मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हरियाणा में आज परखेगी गर्मी, हिमाचल में 11 जून से बदलेगा मौसम का मिज़ाज
हरियाणा में मौसम शुष्क है और 11 जून तक बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं, जबकि 12-14 जून के बीच कुछ राहत मिल सकती है। उधर हिमाचल में 11 और 12 जून को तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के आसार हैं।
बिहार के 32 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दरभंगा-मुंगेर समेत कई जिले प्रभावित
मौसम विभाग ने बुधवार को बिहार के 32 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है, जहां 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में 12 से 15 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में आंधी-बारिश का खतरा, IMD का ऑरेंज अलर्ट; जानें मानसून कहां तक पहुंचा
उत्तर प्रदेश के कई पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से देश में आगे बढ़ रहा है।