उपनाम: ऑनर किलिंग
फरीदकोट में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी को उतारा मौत के घाट
पंजाब के फरीदकोट में लव मैरिज करने पर एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके माता-पिता ने ही दंपत्ति पर हमला किया और शव को हाईवे के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए, जबकि उसका पति किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
धौलपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने प्रेम प्रसंग के शक में दो बेटियों को चंबल नदी में फेंका
राजस्थान के धौलपुर जिले में ऑनर किलिंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को चंबल नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है और SDRF की टीम नदी में बच्चियों के...
अंतर-जातीय विवाह करने वाले जोड़े को सुप्रीम कोर्ट की राहत, हाई कोर्ट के आदेश पर लगी रोक
अंतर-जातीय विवाह करने वाले एक दंपती को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी और राजस्थान हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें महिला के माता-पिता को उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी। जोड़े ने 'ऑनर किलिंग' का डर जताया है।
बहन की हत्या कर खुद थाने पहुंचा भाई, पुलिस के सामने कुबूला अपना जुर्म
फतेहपुर जिले में एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी 19 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंकने के बाद खुद पुलिस चौकी पहुंचकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया है।
जिस भाई के लिए बांधती थी राखी, उसी ने ले ली जान! शक में अंधे हुए भाई ने जंगल में दिया वारदात को अंजाम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अवैध संबंधों के शक में एक भाई ने अपनी नवविवाहिता बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
एक ही जाति के युवकों से था प्रेम, फिर भी नहीं माना पिता; बेटों के साथ दोनों बेटियों को उतार दिया मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी ही दो बेटियों की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिनका गांव के दो युवकों से प्रेम संबंध था। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार पिता की तलाश जारी है।
'दृश्यम' जैसा रहस्य: जिस बेटी की हत्या में जेल पहुंचे पिता-भाई, वो अचानक जिंदा थाने आ धमकी!
महाराष्ट्र के बुलढाणा में पिता और भाई ने एक लड़की की हत्या का जुर्म कबूल कर जेल चले गए, लेकिन जिसे मरा हुआ माना जा रहा था वही लड़की जिंदा थाने पहुंच गई और दोनों को बेकसूर बताया।
गांव के युवकों से प्रेम बना दो बहनों की मौत की वजह, पिता और भाइयों ने डंडों से पीटकर ली जान
कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र में सजातीय युवकों से प्रेम करने पर 20 वर्षीय और 18 वर्षीय दो बहनों को उनके पिता और भाइयों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता फरार है।