उपनाम: मध्य प्रदेश न्यूज़
नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण और जबरन निकाह का मामला, SIT ने मास्टरमाइंड बशीर को दबोचा
भोपाल में नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण, जबरन निकाह और शोषण के मामले में SIT ने गिरोह के मास्टरमाइंड बस्सू उर्फ बशीर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस केस में तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
अवैध कफ सिरप के लिए खड़ी की डमी फर्म, फर्जीवाड़े से लिया लाइसेंस, STF के हत्थे चढ़ा आरोपी
भोपाल में अवैध कफ सिरप मामले में एसटीएफ ने डमी फर्म के प्रोपराइटर बालकिशन प्रजापति को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी तरीके से ड्रग लाइसेंस हासिल कर एक साल से कारोबार चलाया। आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इंदौर हनी ट्रैप मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़े खुलासे की उम्मीद, मोबाइल डेटा खोलेगा कई राज
इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप और शराब कारोबारी से कथित ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपियों के जेल भेजे जाने के बाद पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जब्त मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जांच के लिए भेजे गए हैं.
मोबाइल टूटने के डर से घर छोड़ भागा 6 साल का मासूम, ट्रॉली में सोता मिला; 200 जवानों ने 8 घंटे में यूं ढूंढा
ग्वालियर के रुद्रपुरा गांव में मां का मोबाइल टूट जाने पर डांट के डर से 6 साल का बच्चा घर से निकलकर एक ट्रॉली में जा सोया। करीब 8 घंटे बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित खोज निकाला और परिवार को सौंप दिया।
ग्वालियर का अजब गणित: जिले में कुत्ते सिर्फ 5057, पर निगम ने कर दी 5500 की नसबंदी!
ग्वालियर में पशुपालन विभाग और नगर निगम के आंकड़े आपस में टकरा रहे हैं। एक तरफ जिले में कुल 5057 कुत्ते दर्ज हैं, दूसरी तरफ निगम बीते 13 महीनों में 5500 कुत्तों की नसबंदी का दावा कर रहा है।
ग्वालियर में 6 साल का बच्चा अचानक गायब, 200 पुलिसकर्मियों ने रातभर तलाशी ली, रात 2 बजे मिली राहत भरी खबर
ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में एक मजदूर परिवार का 6 साल का बेटा खेलते-खेलते लापता हो गया, जिसके बाद करीब 200 पुलिसकर्मियों ने रातभर शहर खंगाला। आखिरकार रात करीब 2 बजे बच्चा रुद्रपुर के पास एक ट्रॉली में सोता हुआ सकुशल मिल गया।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का भरोसा देकर इंदौर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप
राजस्थान के कोटा की एक युवती ने इंदौर के युवक पर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर, शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।