उपनाम: मिलावटी दूध
मिलावटी दूध, मावा और पनीर सेहत के लिए गंभीर खतरा: डॉक्टरों से जानें नकली डेयरी उत्पादों को पहचानने के बेहद आसान घरेलू तरीके
त्योहारों के मौसम में बाजार में मिलावटी पनीर, दूध और मावे की बाढ़ आ गई है। जानिए डॉक्टर मोहसिन वली और डॉक्टर बीपी त्यागी से नकली उत्पादों के नुकसान और आयोडीन टेस्ट जैसे घरेलू तरीकों से इनकी पहचान करने का तरीका।
मुंबई में नकली दूध का बड़ा रैकेट बेनकाब, नामी कंपनियों के पैकेट में मिला रहे थे गंदा पानी
मुंबई क्राइम ब्रांच ने दहिसर में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो प्रसिद्ध दूध कंपनियों के पैकेट में गंदा पानी मिलाकर ग्राहकों को चूना लगा रहा था। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में नकली सामग्री बरामद हुई है।
महाराष्ट्र में नकली दूध का बड़ा खेल, 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का सिंथेटिक दूध हुआ जब्त
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध का रैकेट पकड़ा गया है, जहां केमिकल से तैयार लाखों लीटर दूध को बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस और खाद्य विभाग की कार्रवाई के बावजूद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
रतलाम में दूध डेयरी पर बड़ा छापा, 25 किलो की 95 बोरियों में मिला यह पाउडर
रतलाम के जावरा स्थित भीमाखेड़ी में 'यश दूध डेयरी' पर खाद्य विभाग और पुलिस ने छापा मारकर 'लेक्टास' प्रोटीन पाउडर की 95 बोरियां जब्त कीं। आशंका है कि मिलावटी दूध को मेघनगर भेजा जाना था।