उपनाम: मॉब लिंचिंग
जज तबस्सुम खान को मिली धमकियों के मामले में सख्त हुआ प्रशासन, दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की एक अदालत में गोवंश तस्करी से जुड़े मामले में फैसला सुनाने वाली जज तबस्सुम खान को मिल रही धमकियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे प्रकरण पर हाईकोर्ट भी सख्त है और लगातार सुनवाई कर रहा है।
पाली में शर्मनाक घटना: ससुराल आए युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पूरी रात खिड़की से बांधकर पीटा
राजस्थान के पाली जिले में चोरी के संदेह में दो युवकों के साथ ग्रामीणों ने बेरहमी से मारपीट की। युवक अपने ससुराल आए थे, लेकिन लोगों ने उन्हें चोर समझकर बंधक बना लिया।
जमीअत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति ने सरकार के सामने रखीं छह मांगें, चेताया- नफरत और विभाजन देश के भविष्य के लिए घातक
जमीअत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति ने देश की मौजूदा परिस्थितियों पर सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि नफरत, विभाजन और असुरक्षा का माहौल देश के भविष्य के लिए खतरनाक है, और इसके साथ ही छह सूत्रीय मांग-पत्र भी पेश किया।
मोबाइल छीनने के आरोप में भीड़ का कहर, दो युवकों को अर्धनग्न कर घुमाया और रस्सी से बांधकर घसीटा
पंजाब के मुक्तसर जिले के झरोड़ गांव में एक प्रवासी मजदूर से मोबाइल छीनने के आरोप में लोगों के एक गुट ने दो युवकों को अर्धनग्न कर घुमाया और रस्सी से बांधकर खेत में घसीटा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल जांच कराई है।