उपनाम: खान सर
Prince Yadav Death Case: किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक से पूछताछ, क्या अब खान सर से होगी पूछताछ?
नेपाल के विराटनगर में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले में कदमकुआं थाना पुलिस ने किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक को बुलाकर करीब दो घंटे तक पूछताछ की। ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के आरोपों के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या खान सर से भी पूछताछ होगी।
जेल से रिहाई के बाद रौशन आनंद का बड़ा आरोप- 'फैजल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है'
खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ के मामले में जमानत पर रिहा हुए ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर एस प्रसाद पर अपने भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया और पटना पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
'ज्ञान बिंदु' के रोशन आनंद को जमानत, छोटे भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
पटना के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु GS एकेडमी' के संचालक रोशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। नेपाल के एक होटल में संदिग्ध हालात में जान गंवाने वाले उनके छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में अब वे शामिल हो सकेंगे।
'खान सर ने ही करवाई हत्या', रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज दावा
ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के मामले में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने खान सर पर हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।
खान सर के कोचिंग सेंटर पर चस्पा हुआ नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारी तलब; प्रिंस यादव की मौत पर बोले फैजल खान
पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया सिंह समेत तीन कर्मियों को नोटिस भेजकर तलब किया है। उधर नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर फैजल खान उर्फ खान सर ने साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
'जरूर कोई तीसरा शख्स रच रहा साजिश', प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए खान सर बोले- दुश्मन के साथ भी ऐसा न हो
ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत के 24 घंटे बाद खान सर ने वीडियो जारी कर संवेदना जताई और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
'शाम 4 बजे तक थाने में हाजिर हों', खान सर के तीन कोचिंग कर्मचारियों को थमाया गया नोटिस, सेंटर के बाहर पुलिस तैनात
खान ग्लोबल स्टडीज फायरिंग विवाद में कदमकुआं थाना पुलिस ने कोचिंग के तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। इसी बीच आरोपी रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद कोचिंग सेंटर के बाहर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।
खान सर बनाम रौशन आनंद: आज खान सर के गार्डों की जमानत पर कोर्ट का फैसला, क्या हाई कोर्ट जाएंगे रौशन आनंद?
खान सर और रौशन आनंद विवाद में आज खान सर के दो जेल में बंद सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर अदालत फैसला सुना सकती है, जबकि रौशन आनंद की जमानत खारिज होने के बाद नाराज छात्र पटना की सड़कों पर उतर आए हैं।
अपने खिलाफ दर्ज मामलों के विरुद्ध पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर, दायर की क्रिमिनल रिट याचिका
मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान उर्फ खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने एफआईआर रद्द करने या उस पर रोक लगाने की मांग की है।
पुलिस से बचते फिर रहे थे खान सर, इस अधिवक्ता ने दिलाई राहत; जानिए कौन हैं अरविंद कुमार मव्वार
पटना सिविल कोर्ट से खान सर को फायरिंग मामले में अंतरिम राहत मिली और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई। इस राहत के पीछे अधिवक्ता अरविंद कुमार मव्वार की प्रभावी कानूनी पैरवी अहम मानी जा रही है।
खान सर केस में नया मोड़, FIR रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंच सकते हैं फैजल खान
पटना कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने की तैयारी की खबर है।
पटना कोचिंग फायरिंग मामला: खान सर की गिरफ्तारी पर अदालत की रोक, जानिए सुनवाई में क्या हुआ
पटना सिविल कोर्ट ने खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत दी है। कोचिंग फायरिंग मामले में अब अगली सुनवाई 20 जून को होगी।
खान सर को बड़ी राहत: पटना ज़िला जज ने गिरफ़्तारी पर लगाई रोक
अपने कोचिंग संस्थान में 2 जून को हुई गोलीबारी के मामले में दर्ज केस में फैजल खान उर्फ खान सर को पटना ज़िला जज से राहत मिली है और उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी गई है।
खान सर अब 'फैजल खान': पांच टीमें कर रहीं तलाश, हीरो से विलेन बनने की पूरी कहानी
पढ़ाने के देसी अंदाज से देशभर में मशहूर खान सर अब फैजल खान के नाम से जाने जा रहे हैं और पुलिस की पांच टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। पटना में फायरिंग के आरोप के बाद कभी हजारों छात्रों के प्रेरणास्रोत रहे इस शिक्षक की छवि अब सवालों के घेरे में है।
खान सर के बॉडीगार्ड मामले में सुनवाई पूरी, रौशन आनंद पक्ष बोला- 'इरादतन चलवाई गई गोली', कोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड
खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर पटना की अदालत में सुनवाई पूरी हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।