उपनाम: हरियाणा राजनीति
हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना का 85 वर्ष की आयु में निधन
हरियाणा के चार बार के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना का निधन हो गया है। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और मोहाली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
सरकारी नौकरियों में मेरिट व्यवस्था पर भड़के भाजपा विधायक दादा गौतम, मनोहर लाल खट्टर की नीति को बताया सबसे बड़ी गलती
जींद के सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मेरिट-आधारित नौकरी नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सरकार विरोधी लहर से बचने के लिए तुरंत कदम उठाने की चेतावनी दी है।
हरियाणा में 44.91 लाख वोटरों को नोटिस, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग सख्त
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत लाखों मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अपात्र लोगों को हटाते समय नियमों का पालन अनिवार्य है और अंतिम सूची 6 नवंबर को जारी की जाएगी।
भाजपा में लगातार बढ़ रहा संजय भाटिया का सियासी कद, जानिए कौन हैं जिन्हें मिली एससी मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को एससी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाने वाले भाटिया ने अपने राजनीतिक सफर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन में शामिल हुए थे भाजपा सांसद धर्मबीर चौधरी के बेटे, खुद किया बड़ा खुलासा
हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर चौधरी के बेटे मोहित चौधरी ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के आंदोलन में खुद शामिल हुए थे, जिसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।
सज्जन सिंह मामले पर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, बोले- मेरे मुंह में शब्द डाले गए, सिख समाज से मांगी माफी
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 1984 सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन सिंह को लेकर मचे बवाल पर सफाई दी है, जबकि पार्टी के ही वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति से हटाने की मांग की है।
विनेश फोगाट का बृज भूषण शरण सिंह पर बड़ा हमला, कहा- वे गुंडा-बदमाश हैं, सुप्रीम कोर्ट तक जारी रहेगी जंग
कांग्रेस विधायक और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ तीखे तेवर अपनाते हुए उन्हें गुंडा और बदमाश करार दिया है। उन्होंने भाजपा पर महिला उत्पीड़न और राष्ट्रवाद के नाम पर दोहरे मापदंड अपनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
हिसार कांग्रेस को बड़ा झटका, शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने छोड़ा पद
हरियाणा के हिसार में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा सियासी झटका लगा है। शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
पंजाब कांग्रेस में घमासान: क्या चन्नी और राजा वडिंग की तकरार पार्टी को ले डूबेगी?
कॉफी पर कुरुक्षेत्र के ताजा एपिसोड में पंजाब और हरियाणा कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और उससे पार्टी को होने वाले संभावित नुकसान पर गहन मंथन किया गया।