उपनाम: हरियाणा क्राइम
हरियाणा के हांसी में दहशत: जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट
हरियाणा के हांसी जिले में फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से 10 राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी, जबकि एक युवती छर्रे लगने से घायल हो गई।
जींद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! तस्करों के 27 ठिकानों पर गरजा बुलडोजर, पल भर में बदल गई तस्वीर
हरियाणा के जींद जिले की नरवाना स्थित चमेला कॉलोनी में प्रशासन ने नशा तस्करी से जुड़े 27 अवैध मकानों और कब्जों को एक साथ ध्वस्त कर दिया। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
हांसी में जॉकी शोरूम मैनेजर हत्याकांड: दो आरोपी सलाखों के पीछे, मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार
हांसी के जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज की हत्या के मामले में पुलिस ने गौरव उर्फ गोचु और रवि उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी साहिल बामल अभी फरार है। दोनों आरोपी साहिल के दोस्त बताए गए हैं।
रोहतक में कार के भीतर मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, मौत की वजह को लेकर जांच शुरू
हरियाणा के रोहतक में नेशनल हाईवे-9 पर खड़ी एक कार में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुधीर का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल के घर में सेंध, परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लाखों की लूट
गुरुग्राम के सेक्टर-23 में देर रात चार हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवर समेत नकदी लेकर फरार हो गए।
हांसी के सोरखी गांव में दलित युवक को कुएं में उल्टा लटकाया, ग्रामीणों ने पीटा
हरियाणा के हांसी के सोरखी गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को रस्सी से बांधकर कुएं में उल्टा लटका दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित बारूराम का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जान बचाने को दौड़ता रहा शख्स, पीछे से गोलियां दागते रहे हमलावर— पंचकूला का सीसीटीवी कर देगा हैरान
पंचकूला के सेक्टर-5 में क्लब के बाहर देर रात हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति भागता दिख रहा है और दो हमलावर उस पर गोलियां बरसा रहे हैं। निशाने पर रहे भाजपा पार्षद के देवर रतन लुबाना बाल-बाल बच गए।
पंचकूला में सुबह-सुबह दहशत: गिरते-पड़ते भागता रहा रतन लुबना, पीछे से दागी गईं गोलियां, महिला पार्षद का देवर घायल
पंचकूला में सुबह-सुबह दो शूटरों ने नगर निगम की महिला पार्षद के देवर रतन लुबना पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली, जबकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
झज्जर के डीघल गांव में फिर गूंजी गोलियां, घर में घुसकर 52 वर्षीय दिव्यांग जितेन्द्र की हत्या
हरियाणा के झज्जर स्थित डीघल गांव में देर रात हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे 52 वर्षीय दिव्यांग जितेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात का संबंध चर्चित फाइनेंसर साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड की रंजिश से बताया जा रहा है।
ससुराल में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या की जताई आशंका
फरीदाबाद के सेक्टर-7 में एक महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति, उसकी कथित प्रेमिका और सास-ससुर पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है।