उपनाम: गिरोह गिरफ्तार
गोरखपुर में महिला बनकर चोरी करता था गिरोह, पुलिस ने दो और सदस्य दबोचे
गोरखपुर पुलिस ने महिला का भेष बदलकर चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन और चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं।
NEET का नकली प्रश्नपत्र टेलीग्राम पर बेच रहा था गिरोह, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा
मुजफ्फरपुर में NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र टेलीग्राम के जरिए बेचकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
तुलसी के पौधे तले छिपे 'खजाने' का झांसा, आधे दाम में नकली सोना बेचने वाले 5 जालसाज दबोचे, 1 किलो से ज्यादा मेटल बरामद
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में जमीन में खजाना मिलने की झूठी कहानी सुनाकर नकली सोना बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया। एक मजदूर से 10 हजार रुपये की ठगी के बाद आरोपियों के पास से 1 किलो 242 ग्राम नकली सोना बरामद हुआ है।
सस्ते सोने का लालच देकर लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया, पांच आरोपी गिरफ्तार
अहिल्यानगर पुलिस ने सस्ते में सोना दिलाने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों के पास से लाखों की नकदी, सोने के सिक्के और आभूषण सहित कुल 26 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।
वर्दी पहनकर रोकते, पुलिस बताकर उठा ले जाते: पिस्तौल और वर्दी समेत चार फर्जी पुलिसवाले गिरफ्तार
हैदराबाद में खुद को पुलिसकर्मी बताकर व्यापारियों का अपहरण और वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े गए, जिन्होंने एक पीड़ित से कुल ₹5.26 लाख वसूले थे। गिरोह के दो साथी अब भी फरार हैं।