उपनाम: गोल्ड मेडल
उज्जैन की प्रियांशी प्रजापत का जलवा: अंडर-23 नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड, हंगरी जाने की तैयारी
मध्य प्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापत ने रोहतक में आयोजित अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम ऊंचा किया है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब वह हंगरी में होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान का जलवा, ममता और श्रीकांत ने जीते गोल्ड मेडल
हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। ममता और श्रीकांत बिस्सा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी का माहौल है।
बाड़मेर का लाल: रेगिस्तानी इलाके के प्रवीण सिंह ने रोइंग में जीता गोल्ड, अब एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
बाड़मेर के गंगासरा गांव के प्रवीण सिंह धांधू ने पुणे में आयोजित नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद उनका चयन एशियन रोइंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
एशियन रिले चैंपियनशिप 2026: भारतीय महिला धावकों ने चीन में रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल
चीन के शांग यू में आयोजित एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला टीम ने 4x100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
बीकानेर की बेटी सिमरन का कमाल, वेल्डिंग करने वाले पिता की बिटिया बनी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट
बीकानेर की होनहार खिलाड़ी सिमरन प्रवीन ने सीमित संसाधनों के बावजूद नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर परिवार और पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।
राजस्थान के गोल्डन बॉय दीपेंद्र सिंह शेखावत का जलवा, शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
सीकर के रहने वाले निशानेबाज दीपेंद्र सिंह शेखावत ने 24वीं राजस्थान स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान के बेटे दीपेंद्र पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
अंताल्या वर्ल्ड कप में धीरज-कुमकुम की जोड़ी ने रचा कीर्तिमान, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण
अंताल्या में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप के रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट में धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद की भारतीय जोड़ी ने ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को 5-1 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
सफलता की कहानी: 23 की उम्र में चारु पांडे ने पास कीं 19 सरकारी परीक्षाएं, अब राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मेडल
छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने महज 23 साल की उम्र में SSC, बैंकिंग, रेलवे और पुलिस समेत 19 सरकारी परीक्षाएं पास कर मिसाल कायम की है। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी।
श्मशान घाट की पाठशाला से निकलीं दो बेटियां, वुशू में जीता गोल्ड मेडल
मुजफ्फरपुर के श्मशान घाट परिसर में चलने वाली पाठशाला की दो बच्चियों ने राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। आर्थिक तंगी के बीच इन बेटियों की सफलता पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गई है।
जकार्ता में चमकीं पाली की नीलंजना, इंटरनेशनल स्केटिंग में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतकर रचा कीर्तिमान
पाली की नीलंजना चौधरी ने जकार्ता में हुई इंटरनेशनल रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
सुल्तानपुर के 12 वर्षीय अथर्व अग्रहरि का कमाल, तमिलनाडु में ब्रॉन्ज और मेरठ-बनारस में जीता गोल्ड, नेशनल खेलने का सपना
सुल्तानपुर के 12 वर्षीय अथर्व अग्रहरि ने ताइक्वांडो में तमिलनाडु में ब्रॉन्ज तथा मेरठ और बनारस में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पिछले 4 वर्षों से इस खेल में सक्रिय अथर्व अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना देख रहे हैं।
अंडर-18 हॉकी एशिया कप: भारत ने जापान को फाइनल में हराकर तीसरी बार जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने जापान के काकामीगाहारा में मेजबान जापान को फाइनल में 4-1 से हराकर तीसरी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत में आशीष तानी पूर्ति ने तीन गोल दागे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी।
एशिया कप हॉकी में भारत का जलवा, अंडर-18 फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर बने चैंपियन
अंडर-18 पुरुष एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।