उपनाम: गजेंद्र सिंह खींवसर
राजस्थान में प्रसव के बाद 18 महिलाओं की संदिग्ध मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- स्थिति हैरान करने वाली
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में पिछले दो महीनों में प्रसव के बाद 18 महिलाओं की जान जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकार ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
राजस्थान: डेढ़ महीने में 19 प्रसूताओं की मौत पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सवाल पूछने पर हंसते हुए बोले- 'ब्रेक के बाद मिलते हैं'
राजस्थान में पिछले डेढ़ महीने के भीतर 19 गर्भवती महिलाओं की मौत के गंभीर मामले सामने आए हैं। इस मुद्दे पर बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक के बाद जब मीडिया ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से सवाल किए, तो वे टालमटोल करते हुए आगे बढ़ गए।
किडनी रोगी महिलाओं को लेकर मंत्री के बयान पर बढ़ा बवाल, अब नर्सिंगकर्मी उतरे विरोध में
जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की मौत के बाद कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुईं। प्रदर्शनकारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के इस्तीफे और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
बीकानेर किडनी कांड: मंत्री गजेन्द्र सिंह के विवादित बोल, बोले- पता करो महिलाएं चलकर आई थीं या नाचते हुए
पीबीएम अस्पताल में छह प्रसूताओं की हालत बिगड़ने के मामले में मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की कथित टिप्पणी पर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने बयान को अमानवीय बताते हुए मंत्री को पद से हटाने की मांग की है।
जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोग झुलसे; पांच लोगों की मौत की आशंका
जयपुर के खो-नागोरियान इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग झुलस गए और पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। तीन गंभीर रूप से घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
'कब तक जिम्मेदारी से बचते रहेंगे'... बीकानेर पीबीएम अस्पताल प्रकरण में हनुमान बेनीवाल का स्वास्थ्य मंत्री खींवसर पर हमला
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद छह प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने और आईसीयू में डायलिसिस चलने के मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर स्वास्थ्य लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि हर घटना के...
बीकानेर प्रसूता किडनी मामले पर गरमाई सियासत, बेनीवाल के सवाल; मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद कुछ प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि चिकित्सा मंत्री ने स्थिति को नियंत्रण में बताया।
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी खराब, एक वेंटिलेटर पर
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल होने से हड़कंप मच गया है। एक प्रसूता वेंटिलेटर पर और पांच आईसीयू में भर्ती हैं, सरकार ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
खींवसर में फिर सियासी हलचल: विधायक डांगा पर हमले के बाद अब मंत्री गजेंद्र सिंह के बेटे को धमकी भरा फोन
नागौर के खींवसर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर को प्राइवेट नंबर से धमकी भरा कॉल आया। इससे पहले विधायक रेवंतराम डांगा पर कथित हमले से इलाके में सियासी तनाव पहले से ही गहराया हुआ था।