उपनाम: चंडीगढ़
IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: 645 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई 645 करोड़ रुपये के कथित सरकारी धन की हेराफेरी से संबंधित है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में सनसनी, हैड कॉंस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटे पर लगा आरोप
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार की सुबह पुलिस विभाग के एक हैड कॉंस्टेबल की उनके घर के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी के तौर पर मृतक के बेटे को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ में CNG और PNG के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने नेचुरल गैस पर वैट में की भारी कटौती
चंडीगढ़ प्रशासन ने नेचुरल गैस पर वैट की दरों को 12.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले से शहर में सीएनजी और पीएनजी के दाम कम होने की पूरी उम्मीद है।
चंडीगढ़ में खौफनाक वारदात: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, अस्पताल में हुई मौत
चंडीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का अपहरण कर उन्हें पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
चंडीगढ़ में तनाव, सीएम आवास घेरने पहुंचे अमृतपाल सिंह के हजारों समर्थक
सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने का प्रयास किया, जिसके चलते प्रशासन ने भारी सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।
UPSC में 76वीं रैंक लाने वाला अफसर रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, 4 लाख की डिमांड पर CBI ने बिछाया जाल
यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर 76वीं रैंक प्राप्त करने वाले शुभम त्यागी को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ईपीएफओ में तैनात इस अफसर ने एक ठेकेदार से 4 लाख रुपये की मांग की थी।
चंडीगढ़ में भरभरा कर गिरी दो मंजिला पुरानी इमारत, मलबे में दबे 4 लोगों को निकाला गया बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम एक पुरानी दो मंजिला इमारत गिर गई। हादसे के वक्त वहां काम कर रहे 6 लोगों में से 4 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 2 अब भी फंसे हुए हैं।
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 15 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं।
जानकी दास हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमित कुमार चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में, जिगाना पिस्टल की तलाश जारी
चंडीगढ़ के हाई-प्रोफाइल जानकी दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने जम्मू से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हुई विदेशी पिस्टल और साजिश के बाकी पहलुओं की जांच कर रही है।
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड घोटाला: सरकारी पैसे के लिए खोला गया 'सीक्रेट अकाउंट', वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी को करोड़ों रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला सरकारी धन को अवैध रूप से शेल कंपनियों में ट्रांसफर करने से जुड़ा है।
साड्ढा हक, एत्थे रख: सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल कटारिया के सामने उठाई हिमाचल के अधिकारों की मांग
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर चंडीगढ़ में राज्य की हिस्सेदारी और शानन परियोजना के हक पर मजबूती से अपनी बात रखी।
चंडीगढ़ के डड्डू माजरा में भीषण अग्निकांड, कबाड़ बाजार की 20 गाड़ियां और कई दुकानें जलकर राख
चंडीगढ़ के डड्डू माजरा स्थित टोगा रोड के कबाड़ बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसमें 20 से अधिक वाहन और कई दुकानें खाक हो गईं।
IDFC बैंक घोटाला: हरियाणा के वरिष्ठ IAS अधिकारी के आवास पर CBI की दबिश, खंगाले दस्तावेज
आईडीएफसी फर्स्ट और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के घर सीबीआई की टीम पहुंची और रिकॉर्ड की जांच की। उधर इसी मामले में बंद सुरेंद्र जैन को भांजी की शादी में पुलिस सुरक्षा के साथ शामिल होने की अनुमति मिली है।