उपनाम: बॉलीवुड न्यूज
अरिजीत सिंह के बाद क्या प्रीतम भी थामेंगे संन्यास की राह? मेनस्ट्रीम म्यूजिक से दूरी का संकेत
जन्मदिन पर साझा किए गए एक भावुक पोस्ट के बाद कयास तेज हो गए हैं कि म्यूजिक कंपोजर प्रीतम भी मेनस्ट्रीम म्यूजिक से ब्रेक लेने की सोच रहे हैं। फैंस को डर है कि कहीं वह भी अरिजीत सिंह की तरह संन्यास की घोषणा न कर दें।
श्रीलीला के जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन की रहस्यमयी सेल्फी, शीशे पर लिखे शब्दों ने मचाई हलचल, फैंस पूछ रहे- कुछ चल रहा है क्या?
कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' की को-स्टार श्रीलीला को जन्मदिन की बधाई एक खास सेल्फी पोस्ट के जरिए दी, जिसमें लिखे संदेश पर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
तीसरे दिन भी सुस्त रही 'भारत भाग्य विधाता', रविवार के बावजूद उम्मीद से कम रही कमाई
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' को बॉक्स ऑफिस पर पहले रविवार का फायदा नहीं मिला और तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 1.58 करोड़ की कमाई की। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 4.25 करोड़ तक पहुंचा है।
तलाक के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने रचाई दूसरी शादी, निधा भट्ट बनीं जीवनसंगिनी
उर्मिला मातोंडकर से तलाक के करीब दो साल बाद उनके पूर्व पति और बिजनेसमैन-मॉडल मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और एक भावुक नोट साझा कर यह खुशखबरी फैंस को दी।
'370 बिरयानी विवाद' में घिरे प्रणित मोरे के साथ खड़ी हुईं कुनिका सदानंद, की संस्कारों की सराहना
'370 बिरयानी कंट्रोवर्सी' के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेल रहे स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के समर्थन में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद सामने आई हैं। प्रणित के माफी मांगने के बाद कुनिका ने उनके संस्कारों की तारीफ करते हुए कहा कि गलतियां हर किसी से होती हैं।
मां बनीं 'नागिन 3' की 'बेला' सुरभि ज्योति, 38 की उम्र में घर आई नन्ही परी
टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी 13 जून, 2026 को अपने पहले बच्चे के तौर पर एक बेटी के माता-पिता बने। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की।
अली गोनी संग लिव-इन पर जैस्मिन भसीन का खुलासा, बताया एक-दूसरे के और करीब कैसे आए दोनों
टीवी के चर्चित कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी एक साल से ज्यादा समय से लिव-इन में रह रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि साथ रहने से उनका आपसी रिश्ता और भी मजबूत हुआ है।
टीवी से शोहरत, 'दबंग 2' में दमदार किरदार, अपने सफर को याद कर भावुक हुईं यह अभिनेत्री
टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने बचपन की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए अपने करियर के सफर को याद किया और भावुक हो गईं. 'उतरन' की 'तपस्या' से घर-घर पहचानी जाने वाली रश्मि ने थिएटर को सबसे कम आंका जाने वाला माध्यम बताया.
तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा का प्रॉपर्टी वाला बयान वायरल- 'सब कुछ इसी के नाम'
गोविंदा से तलाक की चर्चाओं के बीच सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपनी पूरी जायदाद अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
'मैं गे नहीं हूं', तलाक के बाद सेक्सुएलिटी पर उठे सवालों का मौनी रॉय ने दिया दो टूक जवाब
सूरज नांबियार से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर ट्रोल हुईं मौनी रॉय ने अफवाहों पर खुलकर बात की और साफ कहा कि वह गे नहीं हैं।
टीवी की 'इमली' सुम्बुल तौकीर खान का छलका दर्द, बोलीं- हर मुश्किल ने मुझे और मजबूत किया, अब निभाना चाहती हूं दमदार रोल
टीवी सीरियल 'इमली' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान ने अपने करियर के संघर्ष पर खुलकर बात की और बताया कि इंडस्ट्री में उनका रास्ता कभी आसान नहीं रहा। उन्होंने भविष्य में चुनौतीपूर्ण और दमदार किरदार निभाने की इच्छा भी जाहिर की।
83 की उम्र में भी थकान को मात, अमिताभ बच्चन ने एक ही दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में और 2 फोटोशूट
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्होंने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग के साथ 2 फोटोशूट भी पूरे किए। 83 साल की उम्र में उनकी इस कार्यक्षमता को देखकर फैंस हैरान हैं।
डॉन 3 विवाद: रणवीर-फरहान की तकरार आमिर खान भी न सुलझा सके, 45 करोड़ पर फंसा पेच!
डॉन 3 से रणवीर सिंह के अलग होने पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। आमिर खान की मध्यस्थता भी नाकाम रही, जबकि फेडरेशन ने असहयोग का आदेश वापस ले लिया है।
सलमान खान पहुंचे हाईकोर्ट, बिना अनुमति नाम-छवि के इस्तेमाल पर एतराज, 'काला हिरण' फिल्म रोकने की मांग
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के निर्माण और रिलीज पर रोक की मांग की है। उनका कहना है कि फिल्म उनके नाम, छवि और पहचान का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल कर रही है।
बिरयानी विवाद पर भड़कीं रश्मि देसाई और आयशा खान, बोलीं- 'प्रणित मोरे के शो भी बंद हों'
'370 रुपये की चिकन बिरयानी' को लेकर छिड़ी बहस अब बड़े विवाद में बदल गई है। रश्मि देसाई और आयशा खान समेत कई सितारों ने इस पर सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई है।