उपनाम: भुवनेश्वर
भुवनेश्वर में बेकाबू स्कॉर्पियो सीधे घर में जा घुसी, नशे में धुत्त चालक ने मचाया कोहराम
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शराब के नशे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक रिहायशी घर को टक्कर मार दी। वहीं, एक अन्य घटना में कोरापुट के स्कूल में गेट गिरने से दो बच्चे घायल हो गए हैं।
भुवनेश्वर: पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, गला घोंटने के बाद काटी नस, खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने इसके बाद आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।
भुवनेश्वर: प्रेमिका की मां से छिपने के लिए 10वीं मंजिल से नीचे लटका 17 साल का छात्र, हुई दर्दनाक मौत
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक 17 वर्षीय छात्र की अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह अपनी दोस्त से मिलने गया था और उसकी मां के घर पहुंचने पर घबराकर पाइप के सहारे छिपने की कोशिश कर रहा था।
भुवनेश्वर में भारी बारिश के दौरान नाले में बहा युवक, 20 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला सुराग
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार को भारी बारिश के बाद कबाड़ बीनने के दौरान एक युवक नाले के तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश में बचाव दल पिछले 20 घंटों से लगातार जुटा हुआ है।
दो ऑटो ड्राइवरों के संघर्ष से बनी भारत की नई लॉन्ग जंप क्वीन एंसी सोजन, तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड
दो ऑटो ड्राइवरों के समर्थन और कठिन मेहनत से एंसी सोजन ने 6.88 मीटर की छलांग लगाकर 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भुवनेश्वर में एंसी ने अंजू बॉबी जॉर्ज के कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए भविष्य के लिए नई उम्मीद जगाई है।
सर्वेश कुशारे का कमाल, हाई जंप में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड और पक्का किया एशियन गेम्स का टिकट
महाराष्ट्र के सर्वेश कुशारे ने भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया इतिहास रचते हुए हाई जंप का नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 2.31 मीटर की छलांग लगाकर एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम में पुरी में सुरक्षित उतरा
खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का हेलीकॉप्टर सोमवार शाम भुवनेश्वर में नहीं उतर सका और इसे पुरी के सामंगा स्थित अस्थायी बस स्टैंड पर सुरक्षित उतारा गया।