उपनाम: भोपाल
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: SBI के पूर्व एजीएम अनिल कुमार जैन पर ईडी की कार्रवाई, 3.01 करोड़ की संपत्ति कुर्क
भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन की करीब 3.01 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने अस्थायी रूप से कुर्क किया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी वैध आय से लगभग 481 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की।
ट्विशा केस: इलाज करने वाले डॉक्टरों ने CBI को सौंपे अहम पर्चे, लिगेचर छिपाने वाले ASI पर कस सकता है शिकंजा
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने इलाज करने वाले मनोचिकित्सकों से पूछताछ कर अहम पर्चे हासिल किए हैं, वहीं फांसी का फंदा छिपाने वाले एएसआई दिनेश शर्मा पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
तेलंगाना बीजेपी के एक दस्तावेज ने पलटा खेल, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने की पूरी अंदरूनी कहानी
मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। तेलंगाना बीजेपी से मिले दस्तावेजों ने तीसरी सीट का समीकरण बदल दिया, जिसके खिलाफ कांग्रेस ने भोपाल से दिल्ली तक मोर्चा खोल दिया है।
MP राज्यसभा चुनाव: मध्यप्रदेश में गरमाई सियासत, कांग्रेस में सेंध की आशंका! उमंग सिंघार के घर जुटे नेता
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के भोपाल निवास पर बैठक बुलाई। पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
मां को गर्व महसूस कराना था...ख्याति जैन के कमरे में मिली तस्वीर में सपनों को लेकर क्या लिखा था?
भोपाल में संदिग्ध हालात में मिली ख्याति जैन की मौत का मामला सुर्खियों में है। उसके कमरे से सामने आई एक तस्वीर में उसने अपनी मां को समर्पित अपने सपनों का जिक्र किया था।
यूनिवर्सिटी टाउनशिप के लिए भोपाल सबसे प्रबल दावेदार, 1000 एकड़ में आकार लेगी विश्वविद्यालय सिटी, मिलेगा करोड़ों का निवेश
भोपाल के भौंरी क्षेत्र में 700 से 1000 एकड़ में आधुनिक यूनिवर्सिटी सिटी विकसित करने की तैयारी चल रही है, जो नॉलेज एंड एआई सिटी का हिस्सा होगी। मंजूरी मिलने पर अगले पांच वर्षों में राज्य को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश मिल सकता है।
बैतूल की बेटी और भोपाल की बहू राधिका बसंत जेठा ने जीता Malaysia World Women Nation 2026 का खिताब
बैतूल में जन्मीं और भोपाल में ब्याही गईं राधिका बसंत जेठा ने 'मलेशिया वर्ल्ड वीमेन नेशन 2026' का खिताब अपने नाम कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। संयुक्त परिवार की जिम्मेदारियों के साथ मॉडलिंग और अभिनय में उनकी उपलब्धियां हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं।
भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने की तैयारी, 'वाग देवी भोजपाल विश्वविद्यालय' रखने का प्रस्ताव
भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग देवी भोजपाल विश्वविद्यालय' करने के प्रस्ताव को कार्य परिषद ने मंजूरी दे दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश में सड़क धंसी या पुल टूटा तो पल भर में मंत्री और अफसरों को मिलेगी सूचना, जानें नई व्यवस्था
मध्य प्रदेश का लोक निर्माण विभाग 1 जुलाई से 'रियल-टाइम इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम' लागू करने जा रहा है, जिससे सड़क धंसने या पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी कुछ ही मिनटों में मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच जाएगी।
टविशा केस: गिरिबाला सिंह ने जेल में अलग सेल की मांग रखी, CBI पर लगाए गंभीर आरोप, जानें समर्थ ने अदालत में क्या कहा
टविशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने अपनी और समर्थ सिंह की सुरक्षा के लिए जेल में अलग सेल देने की मांग की है, वहीं समर्थ के वकील ने सीबीआई पर चोट की मेडिकल देखभाल को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।