उपनाम: अंबाला न्यूज
अंबाला में सफाई व्यवस्था ठप, कूड़ा सड़कों पर फेंकने से मचा हड़कंप
हरियाणा के अंबाला में पिछले 25 दिनों से सफाई कर्मियों का धरना जारी है, जिसके चलते अब कूड़ा सड़कों पर फेंका जा रहा है।
हरियाणा रोडवेज का बड़ा तोहफा: अब इलेक्ट्रिक AC बसों में भी मान्य होगा छात्रों का बस पास, फ्री सफर की सुविधा शुरू
हरियाणा सरकार ने राज्य के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए इलेक्ट्रिक एसी बसों में भी छात्र बस पास की सुविधा शुरू कर दी है। अब वैध पास धारक छात्र प्रतिदिन 150 किलोमीटर तक बिना अतिरिक्त किराया दिए इन आधुनिक बसों में यात्रा कर सकेंगे।
अंबाला: 80 साल के बुजुर्ग की मेहनत से प्रेरित मोहन धीमान की पेंटिंग को मिला स्टेट अवार्ड
अंबाला के कलाकार मोहन धीमान की पेंटिंग 'In the Shadow of Fire' ने स्टेट अवार्ड जीता है। यह कृति एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के संघर्ष को दर्शाती है, जिन्हें धीमान ने भट्टी के सामने हथौड़ा चलाते देखा था।
अंबाला: रक्षाबंधन पर अब खराब नहीं होगी राखी, डाक विभाग लेकर आया खास वाटरप्रूफ लिफाफा
अंबाला डाक विभाग ने बहनों की समस्या को देखते हुए वाटरप्रूफ लिफाफे पेश किए हैं, ताकि देश-विदेश में रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित पहुंच सके।
अंबाला में किडनी स्टोन का कहर: आखिर क्यों युवाओं को अपना शिकार बना रही है ये बीमारी?
हरियाणा के अंबाला में किडनी स्टोन के मामलों में तेजी से उछाल आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। विशेषज्ञ खराब खान-पान को इसके पीछे की मुख्य वजह मान रहे हैं।
अंबाला में किसानों की चिंता बढ़ी, फसल बचाने की जद्दोजहद में जुटे अन्नदाता
अंबाला छावनी के हाथीखाना क्षेत्र में बेमौसम गर्मी और बारिश की कमी ने किसानों की कमर तोड़ दी है, जिससे उन्हें अब मुनाफे की जगह सिर्फ अपनी लागत निकलने की चिंता सता रही है।
अंबाला का 50 साल पुराना 'धरती ढाबा': जहां आज भी सिर्फ 40 रुपये में मिलती है भरपेट थाली, जमीन के नीचे तंदूर है इसकी असली पहचान
हरियाणा के अंबाला में स्थित एक ऐसा ढाबा जो पिछले 50 वर्षों से लोगों को बेहद कम कीमत पर स्वादिष्ट भोजन खिला रहा है। तीन फीट जमीन के नीचे बने अनोखे तंदूर और घरेलू स्वाद के कारण यह पूरे शहर में प्रसिद्ध है।
अंबाला के मनिहारी बाजार में ब्राइडल शॉपिंग की धूम, दूल्हा-दुल्हन की फोटो वाले चूड़े बने दुल्हनों की पहली पसंद
अंबाला की मनिहारी मार्केट में शादी के सीजन के चलते भारी चहल-पहल है, जहां इस बार कस्टमाइज्ड फोटो वाले चूड़े और खास मेकअप किट्स दुल्हनों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं।
अंबाला बोरवेल हादसा: जिस घर में गूंजती थी मासूम निरवैर की किलकारियां, वहां अब पसरा है मातम; पुलिस ने दर्ज किया केस
अंबाला के धनोरा गांव में 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरने से 4 साल के मासूम निरवैर की जान चली गई, जिसके बाद पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले खेत मालिक और दो ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की है।
अंबाला में कान के मरीजों की संख्या में क्यों हो रहा इजाफा, डॉक्टर ने बताई दो बड़ी गलतियां
अंबाला में कान संबंधी समस्याओं के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण कानों की गलत तरीके से सफाई करना है। विशेषज्ञ डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि ईयर बड्स और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का अंधाधुंध इस्तेमाल कान की सेहत को गंभीर नुकसान पहुँचा सक...
अंबाला का अनोखा सफर: डांस के जुनून में जब अभ्यास से कमजोर पड़ गई घर की छत, मिली 'अंबाला के रितिक रोशन' की पहचान
कभी 300 रुपये महीने पर काम करने वाले अंबाला के निशांत कश्यप आज सफल डांस प्रशिक्षक हैं और सैकड़ों बच्चों को मंच तक पहुंचा रहे हैं। उनके डांस स्टाइल की वजह से लोग उन्हें 'अंबाला का रितिक रोशन' कहने लगे हैं।
अंबाला में डेंगू का नया संकट: कम जोखिम वाले इलाकों में भी क्यों बढ़ रहे मामले?
अब डेंगू सिर्फ मानसून तक सीमित नहीं रहा। बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के चलते गर्मियों में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं, और जिन क्षेत्रों को पहले सुरक्षित माना जाता था वहां भी खतरा दिखने लगा है।