उपनाम: आय से अधिक संपत्ति
भोजपुर का चपरासी निकला करोड़पति: सरकारी अस्पताल में थार से आता था कर्मचारी, छापेमारी में खुला अवैध संपत्ति का राज
बिहार के भोजपुर जिले में एक वेटनरी अस्पताल के चपरासी के पास आय से 253.8 फीसदी अधिक संपत्ति पाई गई है। निगरानी ब्यूरो की छापेमारी में उसके पास से करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और लग्जरी गाड़ी बरामद हुई है।
बिहार: पर्यटन विभाग के इंजीनियर के घर छापेमारी में खुला काले धन का पिटारा, 3 फ्लैट और 12 जमीनों का मालिक निकला अफसर
बिहार के पर्यटन विभाग में तैनात एक अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति बरामद की है। जांच में अधिकारी की आय से 75 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
रायपुर में बड़ी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति के मामले में बीज निगम के रिटायर्ड प्रबंधक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के पूर्व अधिकारी राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को EOW-ACB ने गिरफ्तार किया है, जिन पर अपनी वैध आय से 5.28 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति बनाने का आरोप है।
ओडिशा: फॉरेस्ट रेंजर रविन्द्र कुमार नायक के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की अचल संपत्ति और लग्जरी कार का खुलासा
ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केंद्रापड़ा के फॉरेस्ट रेंजर रविन्द्र कुमार नायक के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है, जहां आलीशान संपत्तियों का पता चला है।
अयोध्या राम मंदिर: चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, अब व्हीलचेयर चालकों की संपत्ति की होगी जांच
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है, जहां परिसर में व्हीलचेयर चलाने वाले कई चालकों के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई है।
तेलंगाना में डीएसपी की काली कमाई का खुलासा: 200 करोड़ की संपत्ति और बेशकीमती गहने बरामद
तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर छापेमारी की है, जिसमें करोड़ों की अचल संपत्ति, सोना और नकदी का पता चला है।
ओडिशा: विजिलेंस की बड़ी छापेमारी में VIMSAR के दो अफसरों के पास मिला बेहिसाब खजाना, दंग रह गए अधिकारी
ओडिशा विजिलेंस ने संबलपुर के वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के दो कर्मचारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति और नकदी का खुलासा किया है।
बिहार: इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों पर EOU का छापा, आय से 103.94 प्रतिशत अधिक मिली संपत्ति
भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली, नोएडा और बिहार में उनके 6 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार पर EOU का बड़ा एक्शन: पटना से दिल्ली-नोएडा तक करोड़ों की अवैध संपत्ति को लेकर छापेमारी
भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकंजा कसा है। पटना, भागलपुर, नोएडा और दिल्ली स्थित छह ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान जारी है।
हैदराबाद: अधिकारी के बैंक लॉकर से निकला ₹1.50 करोड़ का कैश, अभी 2 और लॉकर खुलना बाकी
आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे लैंड रिकॉर्ड्स के डिप्टी डायरेक्टर नरहरी पर शिकंजा और कस गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी में एक ही लॉकर से डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है।
कर्नाटक लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 8 अफसरों के 35 ठिकानों पर छापे, 31 करोड़ की संपत्ति उजागर, गहने जब्त
कर्नाटक लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में आठ अधिकारियों के 35 ठिकानों पर छापेमारी कर 31 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता लगाया है। तलाशी में भारी नकदी, सोने-चांदी के गहने और महंगी गाड़ियां बरामद हुईं।
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: SBI के पूर्व एजीएम अनिल कुमार जैन पर ईडी की कार्रवाई, 3.01 करोड़ की संपत्ति कुर्क
भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन की करीब 3.01 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने अस्थायी रूप से कुर्क किया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी वैध आय से लगभग 481 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की।
आय से 241 फीसदी अधिक संपत्ति का खुलासा: डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, बहुमंजिला इमारत और लग्जरी जिम सामने
इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी में आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत, ग्रोसरी स्टोर, जिम और कीमती जमीनों समेत करीब 9.5 करोड़ रुपए की संपत्ति का सत्यापन...
एनआरएचएम घोटाला: विजिलेंस ने पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के एनआरएचएम घोटाले में विजिलेंस टीम ने पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को एक मॉल से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। उन पर वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं।
आय से 241% अधिक संपत्ति: WCWD के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की प्रॉपर्टी उजागर
इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण कंडवाल के घर, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर पर लोकायुक्त पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में उनके पास आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आई है।