कर्नाटक के तुमकूरु में 24 वर्षीय युवक अल्ला बख्शू को पाकिस्तान स्थित संदिग्ध आतंकी के साथ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंस्टाग्राम चैट में पुणे में एक व्यक्ति की हत्या की योजना और देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी बातचीत के सुराग मिले हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में चार साल से मायके में रह रही एक महिला ने नशे में पहुंचे अपने पति को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया, फिर शव के पास आठ घंटे बैठने के बाद मंदिर जाकर माफी मांगी और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
नागपुर में दो नाबालिग किशोरों ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने के लिए एक गोदाम से करीब 6.5 लाख रुपये के डिजाइनर नल और सैनिटरी सामान चुरा लिए, जिसे उन्होंने महज 20 हजार रुपये में कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में मामला सुलझा लिया।
जयपुर में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा गया, जो धार्मिक कथा कार्यक्रम के दौरान वारदात की तैयारी में जुटे थे.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चार वर्षीय बच्चे की उसकी मां के प्रेमी ने कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। आरोपी ने इसे स्वाभाविक मौत बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी।
बाड़मेर पुलिस ने इंटरनेट और यूट्यूब से एमडी ड्रग्स बनाना सीखकर पश्चिमी राजस्थान में सिंथेटिक ड्रग्स का नेटवर्क और फैक्टरी खड़ी करने की साजिश रचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिर्फ 8वीं और 10वीं तक पढ़े हैं और अधिक कमाई के लालच में इस अवैध ध...
दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे शार्पशूटर मुन्ना झिंगाडा का नाम तीन दशक बाद फिर चर्चा में है। 1997 की पुलिस फाइल, जिसमें दया नायक की टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी का ब्योरा दर्ज है, एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
केरल में डेढ़ साल के मासूम की कथित तौर पर मां और उसके लिव-इन पार्टनर की पिटाई से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान मिले हैं।
ग्वालियर में मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाने वाले 25 वर्षीय आशीष सूर्यवंशी दतिया के गोराघाट पुल के नीचे गंभीर हालत में मिले और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्वालियर से दतिया तक उनके पहुंचने की वजह पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।
ग्वालियर की गुप्तेश्वर पहाड़ी पर 15 साल की नाबालिग का बुरी तरह जला हुआ शव मिला, जिसके भिंड के मौ क्षेत्र से 28 मई को लापता किशोरी का होने की आशंका है। पुलिस ने प्रेमी समेत आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और गैंगरेप की भी जांच की जा रही है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।