अजमेर के सिविल लाइन स्थित भुनाबाई क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की सक्रियता देखी गई है, जिसके बाद स्थानीय निवासी डरे हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
जयपुर के शिवदासपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज चुकाने के लालच में भतीजे ने अपनी ताई की बेरहमी से हत्या कर दी।
राजस्थान के झुंझुनू में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
बेंगलुरु के के. आर. पुरम इलाके में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर परिवार के तीन सदस्यों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवती के माता-पिता उसके लिव-इन रिलेशनशिप के सख्त खिलाफ थे।
राजस्थान के बीकानेर में एक नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां दफनाए गए एक शव की कब्र खोदकर चोरों ने बेशकीमती सोने की चेन चुरा ली।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई।
ओडिशा के गंजाम जिले में 20 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने परिवहन मंत्री बिभूति भूषण जेना के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी थी।
राजस्थान के अलवर जिले में बाड़े की जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
गंजाम में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों ने कॉलेज में पढ़ने वाले परिवहन मंत्री के भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को ससुराल से साथ न भेजने पर अपने मामा ससुर पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कोटा जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में एक जवाई ने अपने मामा ससुर को सरिये से बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Tonk शहर में शुक्रवार देर रात एक A Class ठेकेदार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से 9 लाख रुपये का बैग छीनने की कोशिश की। व्यापारी की सतर्कता के कारण लूट की कोशिश नाकाम रही और बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।