सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 2.15 लाख करोड़ रुपये की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान जहां भारती एयरटेल ने निवेशकों को मालामाल किया, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को नुकसान झेलना पड़ा।
पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद शेयर बाजार में उत्साह का माहौल है और इस सप्ताह तीन कंपनियां निवेश के लिए अपने आईपीओ ला रही हैं।
Indian Railways ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा और Mau से Delhi के आनंद विहार के बीच दो नई ट्रेनों की शुरुआत की है। इन नई ट्रेनों के रूट, स्टॉपेज और समय की पूरी जानकारी यहां देखें।
देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI Mutual Fund जल्द ही अपना IPO लाने की तैयारी में है। इसे बाजार नियामक SEBI से हरी झंडी मिल गई है और अगले महीने प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही और सेंसेक्स चार सत्रों में कुल 3,323.07 अंक यानी 4.50 प्रतिशत चढ़कर 77,155.62 अंकों पर बंद हुआ। इस उछाल से निवेशकों की संपत्ति में 22.78 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।
देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई ने आईपीओ के लिए सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा किए हैं। पूरी तरह बिक्री पेशकश पर आधारित यह इश्यू करीब 30,000 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है, जो हुंडई मोटर इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
सरकार ने बिक्री पेशकश (OFS) के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र की रीइंश्योरेंस कंपनी जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी, जिससे करीब 3,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
मिडिल-ईस्ट में तनाव घटने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 347.14 अंक चढ़कर 77,155.62 पर और निफ्टी 50 96.55 अंक बढ़कर 24,085.70 पर बंद हुआ।
बुधवार को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर बीएसई पर 8.27 प्रतिशत गिरकर 361.05 रुपये पर बंद हुए। वित्त वर्ष 2027 के आउटलुक और इन्वेस्टर डे की टिप्पणियों के बाद निवेशकों ने जमकर बिकवाली की।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होने वाली है। जानिए किन तीन वजहों से आपकी 2,000 रुपये की किस्त रुक सकती है और अपना बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें।
बुधवार सुबह घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 50 ने 24,000 का स्तर पार किया, जबकि सेंसेक्स 130 अंक की तेजी के साथ 76,938.70 पर कारोबार करता दिखा।
बिहार के दानापुर और महाराष्ट्र के पुणे के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने जा रही है, जिसे 17 जून को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन चार राज्यों के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद वैश्विक रुझानों के दम पर घरेलू बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें आईटी शेयरों ने अगुवाई की।
डिजिटल इंश्योरेंस क्षेत्र की कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स का 883 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 जून को निवेश के लिए खुलेगा और 23 जून को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 144 से 152 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
साल 2025 के शानदार प्रदर्शन के बाद 2026 में भारत के प्राइमरी मार्केट में सुस्ती दिखी है और अब तक 23 कंपनियों ने आईपीओ से 27,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। हालांकि आने वाले हफ्तों में कई बड़े इश्यू बाजार में दस्तक देने को तैयार हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।