सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग के भीतर हुए भीषण विस्फोट के बाद अब तक 20 मजदूरों की मौत की खबर है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है।
असम में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है और 16 जिलों के 5.64 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।
तमिलनाडु में NEET-UG पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शिक्षा को राज्य सूची में लाने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर किसी भी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं है।
नीट पेपर लीक मुद्दे पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट किया गया, जहां उनसे मिलने के लिए दो केंद्रीय मंत्री पहुंचे।
कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की चुनौतियों पर पूर्व आर्मी चीफ जनरल वेद प्रकाश मलिक ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे शुरुआती दौर में सेना ने एयरफोर्स और नेवी की मदद मांगी थी और दिल्ली के गलियारों में कैसा संघर्ष चल रहा था।
बेंगलुरु के रामोहल्ली झील में एक सूटकेस के अंदर 61 वर्षीय जयम्मा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि गहने लूटने की नियत से महिला की बेरहमी से हत्या की गई है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताते हुए राहुल गांधी को अराजकता का प्रतीक बताया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नीट जैसे मुद्दों पर छात्रों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि नेट परीक्षा में मात्र 6 प्रतिशत छात्र ही सफल हो पाते हैं, साथ ही जेआरएफ और फेलोशिप को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए प्रमुख विपक्षी नेताओं को जल्द ही रिहा करने वाली है। इस बीच, सोनिया गांधी ने मंदिर मार्ग थाने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने जैसी आपदाओं के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और जगह-जगह भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन में अखिलेश यादव तो शामिल हुए, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इससे किनारा कर लिया।
प्रधानमंत्री आवास के नजदीक विरोध प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे हैं। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और हालिया पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद घोषणा की कि सरकार नीट परीक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर संसद में बहस करने के लिए तैयार है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।