मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्होंने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग के साथ 2 फोटोशूट भी पूरे किए। 83 साल की उम्र में उनकी इस कार्यक्षमता को देखकर फैंस हैरान हैं।
सोशियोलॉजी की पढ़ाई कर रही एक आम लड़की ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उसे लुक्स और वजन पर ताने झेलने पड़े और बार-बार रिजेक्शन मिला। लेकिन हार न मानते हुए उसी अभिनेत्री ने आगे चलकर राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर अपनी कहानी खुद लिखी।
करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भावुक श्रद्धांजलि दी। जून 2025 में इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त संजय कपूर का निधन हो गया था।
बॉलीवुड के मशहूर गाने 'किया किया' का भोजपुरी अवतार 'साथ छूटी ना बलमवा के सातों रे जनम' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे अब तक 1.2 M से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डॉन 3 से रणवीर सिंह के अलग होने पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। आमिर खान की मध्यस्थता भी नाकाम रही, जबकि फेडरेशन ने असहयोग का आदेश वापस ले लिया है।
बरेली में जन्मीं इस अभिनेत्री ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और पहले पायलट या वैज्ञानिक बनना चाहती थीं, लेकिन महज 500 रुपये लेकर मुंबई पहुंचकर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।
मनोज बाजपेयी की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'गवर्नर' ने रिलीज के पहले दिन देश में सिर्फ 90 लाख का नेट कलेक्शन किया। एक ही दिन कई फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिली।
मनोज बाजपेयी ने अपने थिएटर के दिनों को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में रोल न मिलने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विजय राज को एक नाटक में ढाई-ढाई घंटे पेड़ बनकर खड़ा रहना पड़ता था।
फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए 25 साल बीत चुके हैं, लेकिन अमीषा पटेल का किरदार 'सकीना' आज भी पाकिस्तान में बेहद लोकप्रिय है। एक्ट्रेस ने बताया कि वहां की बुजुर्ग महिलाएं फोन पर भावुक होकर रोती थीं और कई माता-पिता ने अपनी बेटियों का नाम सकीना रखा।
विजय राघवेंद्र अभिनीत क्राइम-थ्रिलर 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' अब प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, जिसमें एक खूंखार साइको किलर और सुलझती-उलझती मर्डर मिस्ट्री दर्शकों को बांधे रखती है।
12 जून को रिलीज हुए 'धमाल 4' के ट्रेलर में खजाने की खोज पर निकली स्टारकास्ट डॉल्फिन, टाइगर और सांप से जुड़े रोमांचक सीन्स के साथ नजर आती है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'नुक्कड़' और 'जबान संभाल के' जैसे शोज से घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता दिनयार तिरंदाज का मुंबई में 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस 20' के होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं और शो का प्रीमियर 21 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस सीजन में टीवी के साथ-साथ ओटीटी और रियलिटी शोज के कई चर्चित चेहरों को घर में लाने की तैयारी है।
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के विवादित बयान पर सुनील पाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अश्लीलता और गालियां परोसने वाले कलाकारों को 'चलता-फिरता आतंकवादी' बताते हुए वेन्यू पर सख्त नियम और सरकार से कड़े कानून की मांग की है।
काले हिरण शिकार मामले पर बनी फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज और प्रचार रोकने के लिए सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जबकि निर्माता पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।