बिहार में मानसून के सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
मध्य प्रदेश की खंडवा सीट से विधायक कंचन तनवे ने आम छात्र की तरह एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष की परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और शिक्षा से ही व्यक्ति समाज में पहचान बनाता है।
महाराष्ट्र की सियासत से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 6 बागी सांसदों ने अपना पाला बदलते हुए एकनाथ शिंदे खेमे का दामन थाम लिया है।
वैशाली जिले के हाजीपुर में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि दुकान मालिक सुरक्षित बच गया और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
राजस्थान एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने मनीष दाधीच को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि उसे परीक्षा से पहले ही लीक पेपर मिल गया था।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भूजल की गुणवत्ता को लेकर एक डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की जांच में शहर के बोरवेल के पानी में भारी प्रदूषण पाया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
भिवानी के बहुचर्चित शिक्षक मनीषा हत्याकांड में कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज पिता ने 29 जून से आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि प्रशासन की अनुमति मिले या न मिले, वे अपने संघर्ष पर अडिग रहेंगे।
भोजपुर एनकाउंटर मामले पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा ने कहा कि न्यायिक जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर न केवल केस दर्ज होगा, बल्कि उन्हें नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा।
राजस्थान एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी संदिग्ध महिला को जयपुर से हिरासत में लिया है, जो धर्म परिवर्तन के बाद प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के संपर्क में थी।
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक नाबालिग लड़की की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। 45 वर्षीय आरोपी फूफा ने अपनी 15 साल की भतीजी को शादी का झांसा देकर भगाया, लेकिन पकड़े जाने के डर से दोनों ने रास्ते में ही जहर खा लिया।
राजस्थान के जयपुर में एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला स्लीपर सेल के रूप में काम कर रही थी।
राजस्थान के पावटा स्थित अस्पताल में प्रसव के बाद कई महिलाओं की अचानक तबीयत खराब होने से हड़कंप मच गया है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और सही जानकारी न देने का आरोप लगाया है।
राजस्थान के भरतपुर जिले में किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में कॉलेज के छात्रों ने लाख उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट जल का उपयोग करके एक प्रभावी जैविक खाद तैयार की है। यह नवाचार न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ा रहा है बल्कि किसानों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है।
हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने लोगों से मंदिरों में दान न देने की अपील की है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।