सीतामढ़ी के एक छोटे से गाँव से निकले अभिनेता निशांत सिंह आज बॉलीवुड का उभरता चेहरा बन चुके हैं। अब वे 'दृश्यम 3' में सब-इंस्पेक्टर शिव और नेटफ्लिक्स सीरीज 'ये दिल सुन रहा है' में 'दो नम्बरी' के किरदार में नजर आएंगे।
प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को करीब 11 घंटे पूछताछ की। बाहर निकलकर उन्होंने भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वे किसी भी हाल में झुकने वाले नहीं हैं।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल कराने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल के सरगना इजहार उल हक को बिहार के मधुबनी से और संदिग्ध अली अजहर को धार से पकड़ा है। डिजिटल इनपुट और पूछताछ के आधार पर इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुजफ्फरपुर के माधोपुर हाट में दुकान बंद कर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी दीपक कुमार साह को घर से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने पत्नी के सामने तीन गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस लूट समेत कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के देवगांव साधुनगर में करीब 20 एकड़ में 170 करोड़ रुपए की लागत से बिहार का दूसरा टेक्नोलॉजी सेंटर बनेगा, जहां करीब 10 हजार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और कन्नौज की तर्ज पर परफ्यूम उत्पादन भी होगा।
कांकसा के काजलाडीहि इलाके में सरकारी योजनाओं में अनियमितता और राहत सामग्री हड़पने के आरोप को लेकर भाजपा समर्थकों ने तृणमूल नेता नरहरी माझी के घर का घेराव किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस और केंद्रीय बल को मौके पर पहुंचना पड़ा।
भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक जूस की दुकान पर मांस का टुकड़ा मिलने की अफवाह फैलने से तनाव फैल गया, भीड़ ने दुकान संचालक और एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने संदिग्ध पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
सांसदों की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी में बगावत और नेताओं के पलायन पर अपनी पीड़ा जाहिर की और भरोसा जताया कि भविष्य में हालात बदलेंगे।
कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अमेरिका से आए मैक्स विलियम की आध्यात्मिक यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है, जो 2020 तक ईसाई धर्म का पालन करते थे।
भरतपुर शहर की एक जूस दुकान पर जूस में मांस मिलने के आरोप के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साई भीड़ ने दुकान संचालक को बीच सड़क पीट दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हालात काबू में किए।
चित्तौड़गढ़ के भदेसर थाना क्षेत्र में हाईवे पर खड़े कंटेनर से मोटरसाइकिल टकरा गई, जिसमें सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
खरगोन जिले में खरीफ सीजन के साथ सोयाबीन की बुवाई जोरों पर है, लेकिन कृषि विशेषज्ञ बीज और खाद को एक साथ डालने की आम गलती से बचने की सलाह दे रहे हैं। सही खाद प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीका अपनाने पर फसल मजबूत होती है और उत्पादन बढ़ता है।
बोकारो की रहने वालीं आदिवासी गृहिणी मोनिका लकड़ा पाइप क्लीनर और क्रोशिया आर्ट से सजावटी सामान बनाकर हर महीने करीब 25 से 30 हजार रुपये कमा रही हैं। उनके स्टॉल पर 50 रुपये में फूल और 300 रुपये से बुके उपलब्ध हैं।
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बीते 15 साल के दौरान अतिक्रमण के लिए करीब 11 लाख पेड़ काटे जाने का खुलासा इसरो के सैटेलाइट डेटा और ड्रोन सर्वे से हुआ है। वन विभाग ने अब तक 166 अतिक्रमणकारियों की पहचान कर नोटिस जारी किया है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।