राघौगढ़ में विधायक जयवर्धन सिंह के स्वागत वाले होर्डिंग को लेकर उनके चाचा और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह सार्वजनिक रूप से नाराज हो गए और पोस्टर लगाने वाले समर्थकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इससे दिग्विजय सिंह के राजपरिवार की अंदरूनी खटपट खुलकर सामने आ गई है।
जमशेदपुर के टाटा जू में 16 वर्षों तक सैलानियों की पसंदीदा रही अफ्रीकी शेरनी जोया की इलाज के दौरान मौत हो गई। अपने साथी की जुदाई से शेर एड बेहद उदास है और बाड़े में लगातार उसे खोजते हुए दहाड़ रहा है।
ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रोशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के मामले में खान सर पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है और दावा किया कि दबाव के चलते कदमकुआं थाने में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही.
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हॉकरों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुईं, वहीं अभिषेक बनर्जी पर दो नई एफआईआर, पूर्व मंत्री उदयन गुहा की गिरफ्तारी और पार्टी दफ्तर खाली होने से तृणमूल की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पंजाब के बरनाला के रहने वाले 22 वर्षीय अग्निवीर जशनप्रीत सिंह की उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ स्थित आर्मी सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। ट्रेनिंग पूरी होने में अब बहुत कम समय बचा था।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में सोनकच्छ कस्बे के पास इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर एसयूवी पलटने से एक भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए।
सीकर के नेहरू पार्क इलाके के पास करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय आयुर्वेद कॉलेज भवन का निर्माण अंतिम दौर में है। 50 बेड का आयुर्वेद अस्पताल पहले ही नए परिसर में शुरू हो चुका है और जल्द कॉलेज भी यहीं संचालित होगा।
राजस्थान का भीनमाल, जो प्राचीन काल में ‘श्रीमाल’ कहलाता था, संस्कृत साहित्य का बड़ा केंद्र रहा है। यहीं जन्मे महाकवि माघ की रचना ‘शिशुपालवध’ आज भी देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी और अवैध खनन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया, जहां एक फॉर्च्यूनर वाहन को घेरकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई और भाजपा के पूर्व नेता समेत तीन लोगों की जान चली गई।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल की सुरक्षा में तैनात असम निवासी CISF जवान मोहम्मद पारुल अहमद पर एक युवती से बार-बार दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 लोकसभा सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'ऑपरेशन गीदड़' करार दिया।
मसूरी के एक निजी होमस्टे में नवविवाहिता राधा गायत्री की संदिग्ध मौत के मामले में डॉक्टरों ने शुरुआती बातचीत में ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी।
कोटा के कारीगर आज भी पूरी तरह हाथों से लाख की चूड़ियां तैयार करते हैं, जो भारतीय महिलाओं के श्रृंगार और राजस्थान की हस्तशिल्प परंपरा की पहचान हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज की शोध टीम ने पूरी तरह भारत में बना एक खास हाइड्रोजन सेंसर तैयार किया है, जो गैस रिसाव का तुरंत पता लगाकर बजर के जरिए लोगों को सतर्क कर देता है।
एमपी हाईकोर्ट ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है, जिसके बाद कभी भी उनकी गिरफ्तारी संभव है। यह मामला कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।