गर्मी के मौसम में राहत देने वाला आम का पन्ना बनाने का एक बेहद खास और पारंपरिक तरीका सामने आया है। गाजीपुर के सुहवल में वर्षों से पन्ना बना रहे खुर्शीद तराईनी ने बताया कि आखिर लंगड़ा आम क्यों इस पेय के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के हैदराबाद गेट से जुड़ी एक मशहूर कहानी इंटरनेट पर प्रचलित है, लेकिन ऐतिहासिक दस्तावेज इसे महज एक मिथक बताते हैं। जानिए क्या था बीएचयू और निजाम के बीच का वास्तविक संबंध।
मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में मानसून सीजन के कारण कोर एरिया को 30 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए वन विभाग ने 17 हाथियों और 1000 कर्मियों के साथ ऑपरेशन मानसून का आगाज किया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क के बीच में बोरिंग किए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय पार्षद ने इसके पीछे की मजबूरी बताई है।
बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी है।
राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक फंडिंग एजेंट को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार किए गए दो जासूसों से मिले इनपुट के बाद की गई है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर बगल का एक जर्जर कच्चा मकान गिर गया। इस घटना में तीन मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य की सड़कों और पुलों पर टोल टैक्स वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, साथ ही सरकार 1100 लोगों को सोमनाथ की मुफ्त यात्रा कराएगी।
सावन के महीने में शिव पूजन के दौरान शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद बचे हुए पवित्र जल को लेकर लोग अक्सर भ्रमित रहते हैं और उसे गलत जगह फेंक देते हैं। ज्योतिषी से जानिए इस जल के विसर्जन का सही तरीका और वास्तु के अनुसार इसके महत्व के बारे में।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ट्रैक्टर वाले दुर्लभ 5 रुपये के नोट का लालच देकर एक किसान से लाखों रुपये ठग लिए गए। सुसाइड करने निकले किसान की जान एक जागरूक ग्रामीण ने बचाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से मिली चार घंटे की विशेष अनुमति के बाद गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी गुरुग्राम के एक अस्पताल पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से भेंट की।
गोपालगंज के महम्मदपुर में हुए अश्लील डांस और हथियारों के प्रदर्शन के विवाद के बाद डांसर रचना तिवारी ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले में एक बड़े ऑपरेशन के तहत आतंकियों के मददगार हाजी लतीफ को धर दबोचा है। लतीफ पर पाकिस्तान से घुसपैठ कराने और ISI के इशारे पर काम करने के गंभीर आरोप हैं।
बिहार के सीतामढ़ी जिले में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को निशाना बनाकर 1.70 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है।
बिहार के सुपौल में पुलिस ने शराब तस्करी के एक हैरान कर देने वाले तरीके का खुलासा किया है। तस्करों ने एक बड़े जनरेटर के भीतर गुप्त तहखाना बनाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपा रखी थी।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।