पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य भर में 10 लाख निर्माण मजदूरों के मुफ्त पंजीकरण और पुराने पंजीकरण के नवीनीकरण की विशाल मुहिम का ऐलान किया है। सरकार इस पर करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च खुद उठाएगी।
मंढा-खाटूश्यामजी पुलिया का निर्माण करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसे इसी महीने शुरू करने की तैयारी है, जिससे खाटूश्यामजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित स्वर्गीय जालम सिंह महेचा के बेटे और राजस्थान पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी चैन सिंह महेचा पिता की सिखाई ईमानदारी, न्याय और राष्ट्र सेवा की राह पर चल रहे हैं। उन्हें आगामी 15 अगस्त को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर हुई विधायकों की बैठकों के कथित दस्तावेज सोशल मीडिया पर सामने आने से टीएमसी में घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष रिताब्रता बनर्जी ने इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता और हस्ताक्षरों पर सवाल उठाए हैं, जबकि जाली साइन के आरोपों क...
भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत भोपाल से सागर तक 3589 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। इससे सागर और भोपाल के बीच करीब 25 किलोमीटर की दूरी घटेगी और इंदौर, कानपुर व मुंबई तक का सफर 2 से 3 घंटे तक तेज होगा।
जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में नेहा सिंह का शव बंद कमरे में मिलने के बाद उनके फरार पति मयंक सिंह का शव अगले दिन रांझी इलाके के खंडहरनुमा क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
अब डेंगू सिर्फ मानसून तक सीमित नहीं रहा। बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के चलते गर्मियों में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं, और जिन क्षेत्रों को पहले सुरक्षित माना जाता था वहां भी खतरा दिखने लगा है।
छत्तीसगढ़ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 22 वर्षीय आयुष पांडे को श्रीलंका-ए के खिलाफ मल्टी-डे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया है। उनकी लगातार दमदार बल्लेबाजी का इनाम उन्हें यह बड़ा मौका मिलने के रूप में मिला है।
सहजन की उन्नत किस्म पीकेएम-1 साल में दो बार फल देती है और इसकी खेती में न ज्यादा सिंचाई की जरूरत है और न ही अधिक उपजाऊ मिट्टी की। बिहार के कई जिलों के किसान इसे कम लागत में अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र के समलाई पानवा गांव में एक विवाह समारोह के दौरान नाच-गाने के बीच टोपीदार बंदूक से गोली चल गई, जो राजेन्द्र नामक युवक के पेट के आर-पार निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जा...
नागौर के खींवसर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर को प्राइवेट नंबर से धमकी भरा कॉल आया। इससे पहले विधायक रेवंतराम डांगा पर कथित हमले से इलाके में सियासी तनाव पहले से ही गहराया हुआ था।
मंडला-डिंडोरी मार्ग के बिनेका तिराहा पर सड़क पर तेल फैल जाने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर पड़े। स्थानीय युवाओं ने खुद मोर्चा संभालकर वाहन चालकों को सतर्क किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने 1 जून 2026 से सरकारी बसों का किराया 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा बोझ रोज सफर करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों पर पड़ेगा।
भरतपुर किले के पूर्वी द्वार पर स्थापित अष्टधातु का यह ऐतिहासिक द्वार जाट वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि महाराजा जवाहर सिंह इसे 1765 में दिल्ली विजय के दौरान भरतपुर लाए थे।
महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता शाहबाज खान जयपुर एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर दिखाई दिए। वीडियो बनाए जाने पर पहले उन्होंने नाराजगी जताई, लेकिन बाद में शांत होकर मीडिया से ऐप लॉन्च और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बातचीत की।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।