हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा क्षेत्र में आग लगने से कई लोग फंस गए, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।
रोहतक के पॉश डी-पार्क इलाके में स्थित एक बड़े जूता शोरूम में मंगलवार दोपहर लगी भीषण आग ने दर्जन भर दुकानों को चपेट में ले लिया, जिसमें करीब 4 कर्मचारियों के जिंदा जलने की आशंका है। दमकल विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
गंडक नदी के बागाहा क्षेत्र में इस प्रजनन सीज़न के पहले 31 घड़ियाल शावकों ने जन्म लिया और उन्हें नदी में छोड़ा गया है। नमामि गंगे ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि नदी सुरक्षित रहेगी तभी जीवन बचेगा।
मिर्च की खेती में लगने वाले भंगुरी (येलो वेन मोजैक वायरस) रोग से बचाव के लिए पौधा संरक्षण अधिकारी ने तीन कारगर तरीके बताए हैं। जानिए कैसे करें इस रोग पर नियंत्रण।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में तुर्की और चीन में बनी पिस्तौलें, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एक संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में एक दुल्हन ने शादी की पूरी रस्में निभाने के बाद सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर अपने परिवार समेत फरार हो गई। राजस्थान से आए दूल्हे गणेश साव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान राज्य बीज निगम ने अशासकीय निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई को निदेशक मंडल से हटा दिया है। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और उनके घर से 1.59 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया और रिटर्निंग अधिकारी के फैसले को सही ठहराया।
कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से मध्य प्रदेश की तीसरी सीट पर बीजेपी के महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने कोई डमी उम्मीदवार खड़ा न करने के कारण अब उसके पास इस सीट के लिए कोई प्रत्याशी नहीं...
दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में हुए भीषण अग्निकांड में अपने परिवार के 8 सदस्यों को खोने के ठीक 6 दिन बाद अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय राधेशाम अग्रवाल का भी निधन हो गया, जिसके साथ ही इस परिवार की अंतिम जीवित कड़ी भी टूट गई।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद राज्य की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत तय हो गई है। तीसरे उम्मीदवार के रूप में पार्टी नेता महेश केवट का संसद के ऊपरी सदन में पहुंचना लगभग पक्का माना जा रहा...
वारासिवनी में कांग्रेस विधायक विवेक पटेल के नेतृत्व में किसानों ने आक्रोश रैली निकाली। विधायक बैलगाड़ी पर सवार होकर शामिल हुए और रेत संकट, महंगाई, डीजल पाबंदी तथा अधूरे पीएम आवास को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
रांची के माझी परखर स्थित चरदी गांव की दिव्यानी लिंडा भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की सदस्य हैं। मिट्टी के घर में बीते कठिन बचपन से निकलकर उन्होंने अपने खेल के बल पर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है।
फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के किसान मुकेश कुमार ने गेहूं-धान छोड़कर एक एकड़ में ऑर्गेनिक हल्दी की खेती शुरू की और बिना रासायनिक खाद-दवा के शुद्ध हल्दी तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. (डॉ.) परमेंद्र कुमार बाजपेई पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मोबिल फेंक दिया। घटना के बाद पूरे कैंपस में तनाव है और छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।