हैदराबाद में फिटनेस यूट्यूबर मसूद चांदी की निर्मम हत्या, साले और उसके दोस्तों पर आरोप भारत एक महीने पहले 102
हैदराबाद के गोलकुंडा इलाके में बॉडीबिल्डिंग वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर शैख़ महबूब उर्फ मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में उसकी पत्नी के भाई शेख सोहैल को नामजद किया है।

हैदराबाद के गोलकुंडा इलाके में फिटनेस कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर मसूद चांदी उर्फ शैख़ महबूब (SK महबूब) की उसके अपने घर के भीतर ही हत्या कर दी गई। महबूब यूट्यूब पर बॉडीबिल्डिंग से जुड़े वीडियो अपलोड किया करता था। यह वारदात शुक्रवार दोपहर 3:20 से 3:30 बजे के बीच हुई। मिली जानकारी के अनुसार, घर में घुसे कुछ युवकों ने आयरन रॉड्स और जिम के उपकरणों से उस पर हमला किया और उसे लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए। इस हमले में मसूद चांदी की वहीं मौत हो गई।

हत्या के पीछे किसका हाथ

पुलिस के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी शेख़ सोहैल है, जो महबूब की पत्नी का भाई बताया जा रहा है। वह अपने दो साथियों अफू (अफ़्फू) और जाबिर (जाबर) के साथ घर में दाखिल हुआ था। सोहैल और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से महबूब पर वार किए, जिससे गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विवाद की वजह क्या रही

पुलिस जांच में सामने आया कि सोहैल ने करीब 18 महीने पहले गोलकुंडा के बड़ा बाजार इलाके की एक महिला से प्रेमविवाह किया था। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के चलते महबूब ने हाल ही में अपनी पत्नी और बच्चे को उनके माता-पिता के घर भेज दिया था, जिससे आपसी तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवादों को इस हत्या के पीछे की वजह माना है।

आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

शाहीन के परिवार की शिकायत पर BNS की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं। महबूब के शव को पोस्टमार्टम के लिए ओसमानिया जनरल अस्पताल भेजा गया है। दिनदहाड़े गोलकुंडा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

डीसीपी का बयान

एडिशनल DCP कृष्णा गौड़ ने बताया कि 25 साल के शेख महबूब उर्फ़ चांदी मसूद पर हमला हुआ। वह यूट्यूबर होने के साथ-साथ इलेक्ट्रिशियन का काम भी करता था। उसने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी और छह महीने बाद दंपती के घर एक बच्चे का जन्म हुआ था। उनके अनुसार, उसकी पत्नी के भाई शेख सोहैल के साथ पहले से ही कुछ गलतफहमियां या कोई और मसला चल रहा था। सोहैल अपने दोस्तों अफ़ू और जाबिर के साथ यहां पहुंचा, घर में घुसा और शेख महबूब पर हमला कर दिया।

खंजर से किया गया हमला

पुलिस के अनुसार, सोहैल और उसके दोस्तों ने मसूद पर खंजर से वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने कहा कि इस घटना की असल वजह क्या थी और इन तीनों ने हत्या करने की ज़रूरत क्यों महसूस की, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हत्या में शामिल लोगों की सही संख्या कितनी थी।

देवेंद्र पांडेय पाबना के राजनीतिक संवाददाता हैं और राष्ट्रीय राजनीति, सरकार तथा नीतियों पर रिपोर्टिंग करते हैं। चुनाव, संसद और बड़े सियासी घटनाक्रमों का वे गहराई से विश्लेषण करते हैं। उनकी रिपोर्टिंग निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित होती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप