गैस बर्नर पर जमे काले ज़िद्दी दाग कैसे हटाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे जीवनशैली 3 महीने पहले 47
रसोई में गैस का बर्नर अक्सर सफाई के मामले में अनदेखा रह जाता है, जिससे उस पर काले ज़िद्दी दाग जम जाते हैं। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इसे फिर से नई जैसी चमक दिला सकते हैं।

गैस पर खाना पकाते समय दाल, दूध और चाय जैसी चीज़ें उबलकर गिर जाना आम बात है। जैसे ही कोई चीज़ गैस पर गिरती है, ज़्यादातर लोग उसे तुरंत साफ कर देते हैं। लेकिन एक हिस्सा ऐसा है जिसकी सफाई पर बहुत कम ध्यान जाता है, और वह है गैस का बर्नर। समय पर सफाई न होने की वजह से इस पर काले ज़िद्दी दाग जम जाते हैं, जो देखने में बेहद भद्दे लगते हैं। अगर आपके गैस के बर्नर भी काले और गंदे हो गए हैं, तो नीचे बताए गए कुछ बेहतरीन तरीकों को अपनाकर उन्हें आसानी से चमका सकते हैं।

गैस बर्नर साफ करने के असरदार घरेलू नुस्खे

नींबू, इनो और पानी

गैस के काले बर्नर को साफ करने के लिए सबसे पहले एक मग में गर्म पानी लें और उसमें नींबू का जूस, एक पैकेट इनो तथा आधा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिला दें। अब इसी घोल में बर्नर को आधे घंटे के लिए डुबोकर रख दें। तय समय बीतने के बाद टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ते हुए सफाई करें। कुछ ही मिनटों में आपको चमचमाता हुआ बर्नर मिल जाएगा।

बेकिंग सोडा, कोलगेट और नींबू का रस

बर्नर पर जमे ज़िद्दी काले दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा, कोलगेट और नींबू का रस भी कारगर साबित होता है। इसके लिए एक प्लेट में बर्नर रखें और उसके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर नींबू का रस डालें। आखिर में चारों तरफ कोलगेट लगाकर ब्रश की मदद से अच्छी तरह घिसें। इसके बाद ऊपर से गर्म पानी डाल दें। ऐसा करने पर आपका बर्नर एकदम नए जैसा दिखने लगेगा।

बेकिंग सोडा और विनेगर

बर्नर को चमकाने के लिए सबसे पहले उसे गैस से अलग कर लें। अब आधे मग पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच विनेगर मिलाएं और इसी पानी में बर्नर को डाल दें। थोड़ी देर बाद स्क्रबर की मदद से बर्नर को साफ करें। कुछ ही मिनटों में आपका बर्नर चमक उठेगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • गैस को रोज़ाना डिशवॉशिंग लिक्विड से अच्छी तरह साफ करें और गैस की सफाई के साथ-साथ बर्नर की सफाई करना भी न भूलें।

  • अगर गैस पर तेल या मसाले गिर जाएं तो उन्हें तुरंत साफ कर दें, क्योंकि तुरंत सफाई न करने पर दाग-धब्बे पक्के हो जाते हैं। गैस के साथ बर्नर को भी फौरन साफ करें।

प्रिया नायर पाबना की लाइफस्टाइल एवं फैशन एडिटर हैं, जो फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स कवर करती हैं। रिश्तों, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर भी वे लिखती हैं। उनका लेखन आधुनिक और भारतीय जीवनशैली का संतुलन पेश करता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप