ममता गुट के नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ भेजेंगे लीगल नोटिस; जानिए पूरा मामला पश्चिम बंगाल 2 घंटे पहले 2
बारासात की सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने ममता बनर्जी, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

पश्चिम बंगाल की TMC में जारी अंदरूनी टकराव के चलते दोनों गुट एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। इसी खींचतान के बीच बारासात की सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा को लीगल नोटिस भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इन नेताओं से अपने बयान वापस लेने तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग रखी है।

आरोपों को बेबुनियाद बताया

डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उन्होंने कभी भी बारासात विधानसभा सीट से MLA का टिकट नहीं मांगा और इस तरह के सभी दावे झूठे हैं। उन्होंने सोनाली गुहा की उन टिप्पणियों को भी गलत बताया जिनमें कहा गया था कि वे, उनके भाई और उनकी मां बारासात की सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार नियमित रूप से शराब पीते हैं। उनके अनुसार ये सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

मेरी वकील पूजा शुक्ला ने ममता बनर्जी, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सोनाली गुहा को भेजे जाने के लिए एक कानूनी नोटिस तैयार कर लिया है, जिस पर मैंने साइन किए हैं। यह लीगल नोटिस आगामी सोमवार को उन्हें भेज दिया जाएगा: डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार

सार्वजनिक माफी की मांग

डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार ने आगे कहा कि उन्होंने इन सभी नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अपने बयान वापस लेने की मांग की है। उन्होंने साफ किया कि अगर इसका कोई उचित जवाब नहीं मिलता है तो वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे, जिसमें मानहानि का केस भी शामिल रहेगा।

सत्ता जाने के बाद TMC में दरार

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की सत्ता ममता बनर्जी के हाथ से निकलने के बाद TMC में बड़ी फूट सामने आई है। पार्टी के 60 से ज्यादा विधायक और करीब 20 सांसद नेतृत्व से दूरी बना चुके हैं। बगावत करने वाले सांसदों में बारासात की सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार का नाम भी शामिल है। इसी तनाव के बीच सोनाली गुहा समेत ममता बनर्जी गुट के नेताओं ने डॉ. काकोली घोष और उनके बेटे के खिलाफ बयानबाजी की, जिसका जवाब अब डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तीकार लीगल नोटिस के रूप में देने की तैयारी में हैं।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!