गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, इन दिग्गज शेयरों में आई बड़ी टूट बाज़ार 2 घंटे पहले 2
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी और महंगाई की चिंता के बीच घरेलू बाजार लाल निशान में खुले। सेंसेक्स 367.19 अंक और निफ्टी 50 में 110.55 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market Today 11 June, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को एक बार फिर कमजोर शुरुआत की और दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई बमबारी के बाद कच्चे तेल के दामों में तेजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है और निवेशक बेहद सावधानी बरत रहे हैं, जिसका असर सीधे तौर पर कारोबार पर दिख रहा है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 367.19 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,615.99 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 110.55 अंक यानी 0.48 प्रतिशत लुढ़ककर 23,104.40 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था, मगर अंत में यह सपाट स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियां लाल निशान में

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 4 के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि शेष 26 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में शुरुआत की। दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से सिर्फ 8 के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी 42 कंपनियों के शेयरों ने नरमी के साथ कारोबार आरंभ किया। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे अधिक 1.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर हरे निशान में खुला, जबकि एचसीएल टेक का शेयर सबसे ज्यादा 2.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला।

इन शेयरों ने की बढ़त के साथ शुरुआत

सेंसेक्स में शामिल अन्य शेयरों में मारुति सुजुकी ने 0.39 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक ने 0.25 प्रतिशत और भारती एयरटेल ने 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की।

इन्फोसिस और एटरनल समेत कई शेयरों में नरमी

गिरावट वाले शेयरों की सूची में इन्फोसिस 1.66 प्रतिशत, एटरनल 1.29 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.03 प्रतिशत, ट्रेंट 1.03 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.85 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.84 प्रतिशत, टीसीएस 0.75 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.64 प्रतिशत, बीईएल 0.64 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.63 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.63 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63 प्रतिशत, टाइटन 0.62 प्रतिशत, इंडिगो 0.52 प्रतिशत, एलएंडटी 0.52 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.49 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.46 प्रतिशत, एसबीआई 0.41 प्रतिशत, आईटीसी 0.39 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.32 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.18 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!