शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1696 और निफ्टी 461 अंक चढ़कर बंद बाज़ार एक घंटा पहले 2
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में लंबे अरसे बाद बड़ी तेजी दर्ज हुई और दोनों प्रमुख सूचकांक करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार की रफ्तार बढ़ाई।

शुक्रवार, 12 जून 2026: घरेलू शेयर बाजार के लिए सप्ताह का अंतिम कारोबारी दिन बेहद उत्साहजनक रहा। काफी समय के बाद निवेशकों को इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली और बाजार लगभग 2 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर बीएसई सेंसेक्स 1695.40 अंक यानी 2.30 प्रतिशत चढ़कर 75,527.95 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 461.30 अंक यानी 1.99 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,622.90 अंकों पर बंद हुआ। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की संभावनाएं प्रबल होने के कारण कच्चे तेल के दाम लुढ़के, जिसने बाजार को गति दी।

शुरुआत भी 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ

शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत से ही माहौल सकारात्मक रहा। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ने ही 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ दिन की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 876.72 अंक यानी 1.19 प्रतिशत चढ़कर 74,709.27 अंकों के स्तर पर खुला। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 250.95 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त लेकर 23,412.55 अंकों पर खुला।

बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे बड़ा गेनर

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि शेष 2 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और वे लाल निशान में रहे। दूसरी तरफ निफ्टी 50 की 50 में से 39 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार समेटा और बाकी 11 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा और इसका शेयर 5.62 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग के साथ बंद हुआ। वहीं आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 2.24 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। लाल निशान में रहने वाला सेंसेक्स का दूसरा शेयर पावर ग्रिड का रहा, जो 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयरों में रही दमदार तेजी

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों की बात करें तो एलएंडटी के शेयर 4.94 प्रतिशत, इंडिगो 4.59 प्रतिशत, टाइटन 4.03 प्रतिशत, एटरनल 3.85 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 3.73 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.92 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.69 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.61 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.51 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.39 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.27 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.12 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 2.06 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए।

टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक समेत ये स्टॉक्स भी हरे निशान में

इसके अलावा टाटा स्टील 1.98 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.74 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.62 प्रतिशत, ट्रेंट 1.58 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.40 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.32 प्रतिशत, टीसीएस 1.23 प्रतिशत, बीईएल 1.04 प्रतिशत, आईटीसी 1.01 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.55 प्रतिशत, सन फार्मा 0.53 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.22 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!