बाज़ार
एक घंटा पहले
1
विचारों
Stock Market Highlights 11 June, 2026: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हल्की कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, आज सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला, जहां एक बार फिर तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 150.63 अंकों (0.20%) की गिरावट के साथ 73,832.55 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 53.35 अंकों (0.23 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 23,161.60 अंकों पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी — सेंसेक्स 367.19 अंकों (0.50%) की गिरावट के साथ 73,615.99 अंकों पर और निफ्टी 110.55 अंक (0.48%) टूटकर 23,104.40 अंकों पर खुला था। हालांकि सत्र के दौरान एक समय सेंसेक्स अच्छी बढ़त लेकर 74,394.34 अंकों तक पहुंच गया था और इसी तरह निफ्टी भी एक समय तेजी के साथ 23,327.45 अंकों के स्तर पर पहुंच गया था।
इन्फोसिस के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट
गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से केवल 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हो पाए, जबकि शेष 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में रहे। दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 18 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 32 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 2.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इन शेयरों ने बढ़त के साथ किया कारोबार बंद
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने आज 1.64 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक ने 1.11 प्रतिशत, सन फार्मा ने 0.65 प्रतिशत, भारती एयरटेल ने 0.60 प्रतिशत, मारुति सुजुकी ने 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 0.24 प्रतिशत, एक्सिस बैंक ने 0.22 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों ने 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया।
इन शेयरों ने कराया निवेशकों को नुकसान
दूसरी तरफ, गुरुवार को एचसीएल टेक के शेयर 1.95 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.83 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.56 प्रतिशत, एटरनल 1.50 प्रतिशत, बीईएल 1.49 प्रतिशत, एलएंडटी 1.48 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.40 प्रतिशत, ट्रेंट 1.16 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.10 प्रतिशत, इंडिगो 0.98 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.90 प्रतिशत, टीसीएस 0.78 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.67 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.53 प्रतिशत, आईटीसी 0.51 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.26 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.21 प्रतिशत, टाइटन 0.14 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
Comments
0 comment