मनोरंजन
49 मिनट पहले
2
विचारों
साल 2019 में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' सिनेमाघरों में पहुंची थी। कहानी को लेकर भले ही दर्शकों की राय बंटी हुई रही हो, मगर बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अल्फा मेल और टॉक्सिक बॉयफ्रेंड जैसे किरदारों पर बहस को भी इसी फिल्म ने हवा दी थी। आज भी इसके कई दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल इस वीडियो के जरिए लोगों को यह समझ आ गया है कि चलती गाड़ियों पर फिल्माए जाने वाले दृश्य आखिर किस तकनीक से शूट किए जाते हैं। कई दर्शकों का कहना है कि पहले वे ऐसे सीन को लेकर उलझन में रहते थे कि इन्हें कैसे फिल्माया गया होगा, लेकिन अब सारी बात साफ हो गई है।
क्या है वह सीन और कैसे हुआ शूट
सामने आया वीडियो 'कबीर सिंह' के उसी किसिंग सीन से जुड़ा है, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आते हैं। फिल्म में जिसने यह दृश्य देखा होगा, उसे याद होगा कि शाहिद बाइक चला रहे होते हैं और उनके पीछे कियारा आडवाणी बैठी होती हैं। चलती बाइक पर ही शाहिद पीछे मुड़कर कियारा को किस करते हैं। रिलीज के बाद भी यह सीन काफी चर्चित रहा और कई लोगों ने मान लिया था कि असल में ऐसा कुछ नहीं होता होगा। मगर अब इसका बीटीएस सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शाहिद और कियारा की बाइक के आगे एक बड़ी लोडर कार चल रही है, जिस पर पूरा क्रू और कैमरा मौजूद है। इसके अलावा एक सपोर्ट के साथ शाहिद और कियारा की बाइक को अटैचमेंट पुली के जरिए खींचा जा रहा है, जिससे चलने का असर पैदा होता है।
फैंस को समझ आई असली तकनीक
वीडियो से यह स्पष्ट है कि शाहिद कपूर असल में बाइक नहीं चला रहे, बल्कि सिर्फ उस पर बैठे हैं। ऐसे में उन्हें बाइक को संभालने की कोई चिंता नहीं रहती और वे आराम से पीछे मुड़कर कियारा को किस कर पाते हैं। यह शॉट हकीकत में फिल्माया गया है, यानी इसमें कोई फेक किस नहीं था, बल्कि दोनों कलाकार सचमुच ऐसा कर रहे थे। वीडियो पोस्ट करने वाले एक शख्स ने हैरानी जताते हुए सवाल किया कि क्या वाकई फिल्मों में लोग इसी तरह किस करते हैं। उसने यह भी कहा कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि पर्दे पर दिखाई जाने वाली किस असली होती हैं।
दर्शकों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो फैंस को खूब भा रहा है और कमेंट सेक्शन प्रतिक्रियाओं से भर गया है। एक यूजर ने लिखा, 'इस सीन को शूट करने में कितनी मेहनत लगी है।' दूसरे ने लिखा, 'पहली बार पता चला कि ऐसे सीन कैसे शूट होते हैं।' एक और यूजर ने टिप्पणी की, 'इसका मतलब यह रियल किस थी, तभी तो असली केमिस्ट्री भी दिख रही थी।' वहीं किसी ने लिखा, 'कबीर और प्रीति का यह सीन बार-बार देखा गया है, लेकिन अब समझ आया कि इसे शूट करने में कितनी मशक्कत हुई थी।' इस सीन के वायरल होने के बाद लोगों को एक बार फिर फिल्म और कबीर-प्रीति की केमिस्ट्री याद आ गई है।
फिल्म के बारे में
संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक थी और 2019 की सबसे सफल फिल्मों में शुमार रही। इसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के कई टॉक्सिक दृश्यों की खासी आलोचना भी हुई थी। कहानी दो मेडिकल स्टूडेंट्स की है, जिनमें कॉलेज में कबीर और प्रीति की मुलाकात होती है। कबीर प्रीति से प्यार कर बैठता है और इस हद तक पोजेसिव हो जाता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और लड़के से बात तक नहीं करने देता। गुस्से पर उसका काबू नहीं रहता और इसी बीच प्रीति की शादी जबरन कहीं और कर दी जाती है। कबीर इसे बर्दाश्त नहीं कर पाता और यहीं से फिल्म में टर्निंग प्वाइंट आता है।
Comments
0 comment