जीवनशैली
2 घंटे पहले
2
विचारों
सीतामढ़ी के बेसन वाले भरवा करेले पूरे इलाके में अपने अनोखे स्वाद के लिए पहचाने जाते हैं। इनका जायका तो बेमिसाल है ही, साथ में एक और खूबी इन्हें खास बनाती है। खास अंदाज में तैयार किए गए इन भरवा करेलों को एक महीने तक फ्रिज में संभालकर रखा जा सकता है। आइए, इन्हें बनाने की पूरी विधि जानते हैं।
करेलों की तैयारी
बेसन वाले भरवा करेले बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम करेलों को छीलें, बीच से चीरा लगाएं और उनके बीज निकाल दें। करेलों की कड़वाहट कम करने के लिए इन्हें नमक मिले गुनगुने पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें।
मसाला कैसे तैयार करें
दूसरी तरफ 150 ग्राम भुने हुए बेसन में हल्दी, हींग, लाल मिर्च, अमचूर, नमक, सौंफ, धनिया, दालचीनी और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें। इससे भरावन का चटपटा मसाला बनकर तैयार हो जाएगा।
भरना और तलना
भीगे हुए करेलों का पानी अच्छी तरह निचोड़ लें और उनमें तैयार किया गया यह मसाला भर दें। इसके बाद 2-3 चम्मच तेल में धीमी आंच पर इन्हें 10 से 15 मिनट तक सुनहरा होने तक तलें।
कैसे परोसें
तैयार भरवा करेलों को रोटी, पराठे या टिफिन के साथ परोसा जा सकता है।
Comments
0 comment