झारखंड
एक दिन पहले
7
विचारों
झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसे मेडिकल स्टोर हैं जो आम लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इसकी वजह यह है कि यहां वे सभी दवाइयां मिल जाती हैं, जिनकी मरीजों को जरूरत होती है। यहां पहुंचने वाला कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता। किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां भी इन दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
होलसेल रेट पर 30-40% तक की छूट
इन मेडिकल स्टोर की सबसे खास बात यह है कि यहां दवाइयां होलसेल रेट पर मिलती हैं और मरीजों को 30-40% तक की छूट दी जाती है। आप कोई भी दवा खरीदें, उसकी रसीद आपको मिलेगी और आप खुद इसका हिसाब देख सकते हैं। जो दवा बाजार में 400 रुपये की होती है, वह यहां आराम से 320 रुपये में मिल जाती है, और गुणवत्ता के साथ भी कोई समझौता नहीं किया जाता। यही कारण है कि रांची के लोग इन दुकानों की ओर खिंचे चले आते हैं।
ओम साई मेडिकल, अशोक नगर
इस सूची में पहला नाम अशोक नगर स्थित ओम साई मेडिकल का है। यहां किडनी ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट और दूसरी गंभीर बीमारियों से जुड़ी हर तरह की दवा उपलब्ध रहती है। जो दवाइयां बड़े शहरों में भी आसानी से नहीं मिलतीं, वे यहां मिल जाती हैं। यही वजह है कि इस दुकान पर 24 घंटे जबरदस्त भीड़ लगी रहती है। ऑपरेशन और सर्जरी से जुड़ी हर जरूरी चीज यहां मौजूद रहती है।
यहां किडनी ट्रांसप्लांट में इस्तेमाल होने वाली पैनग्राफ जैसी दुर्लभ दवाइयां भी खासतौर पर मिलती हैं, जो रांची के किसी अन्य मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं होतीं। आमतौर पर लोग इन दवाओं को बाहर से या सीधे कंपनी से मंगवाते हैं।
जय हिंद फार्मा, फिरयालाल चौक
दूसरा विकल्प रांची के फिरयालाल चौक पर स्थित जय हिंद फार्मा है। यहां डॉक्टर की लिखी हुई हर दवा मिल जाती है और एक भी दवा छूटने की गुंजाइश नहीं रहती।
आजाद फार्मा, सैनिक मार्केट
तीसरा नाम रांची के सैनिक मार्केट में स्थित आजाद फार्मा मेडिकल स्टोर का है, जो शहर का सबसे पुराना मेडिकल स्टोर माना जाता है। इसे रांची का पहला ऐसा मेडिकल स्टोर भी कहा जा सकता है, जहां हर तरह की दवा मिलती है। आज भी इसका वही पुराना क्रेज बरकरार है। एक छोटी-सी दुकान में करीब 50 लोग काम करते हैं। व्हीलचेयर से लेकर हर जरूरी सामान यहां मिल जाता है।
नोट कर लें ये तीन नाम
अगर आप भी जरूरी दवाइयां खरीदना चाहते हैं तो इन तीनों मेडिकल स्टोर के नाम जरूर नोट कर लें। इनकी सबसे खास बात यह है कि यहां हमेशा डॉक्टर भी मौजूद रहते हैं, जिससे मरीजों को सही सलाह भी मिल जाती है।
Comments
0 comment