लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब मोदी के नाम, देखें पूरी सूची भारत एक घंटा पहले 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे ज्यादा दिनों तक पद पर रहने का जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए किस प्रधानमंत्री ने लगातार कितने दिन देश की कमान संभाली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बुधवार को वे भारत के इतिहास में लगातार सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले नेता बन गए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

कैसे टूटा नेहरू का रिकॉर्ड

आजादी के समय जब जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे, तब वे जनता द्वारा चुने हुए प्रधानमंत्री नहीं थे। देश में पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ और इसके बाद मई, 1952 में नेहरू पहली बार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। इसके बाद वे 27 मई, 1964 तक लगातार इस पद पर बने रहे। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने लगातार 4 हजार 398 दिन तक देश की बागडोर संभाली।

अब पीएम मोदी ने इस आंकड़े को पार कर लिया है। मोदी को प्रधानमंत्री बने 4 हजार 399 दिन हो चुके हैं। इसी के साथ मोदी सरकार के 12 साल भी पूरे हो गए हैं।

प्रधानमंत्रियों के लगातार कार्यकाल की सूची

नीचे जानिए कि भारत के किस प्रधानमंत्री ने लगातार कितने दिन तक शासन किया:

  • नरेंद्र मोदी — 26 मई 2014 से वर्तमान (10 जून 2026 तक और अभी जारी) — 4,399 दिन
  • जवाहरलाल नेहरू — 13 मई 1952 से 27 मई 1964 — 4,398 दिन
  • इंदिरा गांधी (पहला कार्यकाल) — 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 — 4,077 दिन
  • मनमोहन सिंह — 22 मई 2004 से 26 मई 2014 — 3,656 दिन
  • अटल बिहारी वाजपेयी (दूसरा और तीसरा कार्यकाल) — 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 — 2,256 दिन
  • राजीव गांधी — 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 — 1,858 दिन
  • पी. वी. नरसिम्हा राव — 21 जून 1991 से 16 मई 1996 — 1,791 दिन
  • इंदिरा गांधी (दूसरा कार्यकाल) — 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 — 1,752 दिन
  • मोरारजी देसाई — 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 — 856 दिन
  • लाल बहादुर शास्त्री — 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 — 581 दिन
  • वी. पी. सिंह — 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 — 343 दिन
  • आई. के. गुजराल — 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 — 332 दिन
  • एच. डी. देवेगौड़ा — 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 — 324 दिन
  • चंद्रशेखर — 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 — 223 दिन
  • चौधरी चरण सिंह — 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 — 170 दिन
  • अटल बिहारी वाजपेयी (पहला कार्यकाल) — 16 मई 1996 से 31 मई 1996 — 16 दिन
  • गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक - पहला कार्यकाल) — 27 मई 1964 से 9 जून 1964 — 13 दिन
  • गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक - दूसरा कार्यकाल) — 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 — 13 दिन
चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!