बच्चे संग सोई महिला के कमरे में दबे पांव घुसा दरिंदा, होंठ गोंद से चिपकाए, फिर... हरियाणा 3 महीने पहले 45
हरियाणा के पानीपत में एक कॉलोनी के घर में घुसे बदमाश ने बच्चे के साथ सो रही महिला के होंठ एल्फी से चिपकाकर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाकर खुद को बचा लिया।

हरियाणा के पानीपत जिले से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कॉलोनी में बने मकान में दबे पांव घुसे एक बदमाश ने बच्चे के साथ सो रही महिला के साथ दरिंदगी करने की कोशिश की। आरोपी ने महिला के होंठों को एल्फी (गोंद) से चिपका दिया, ताकि वह आवाज न निकाल सके और किसी को मदद के लिए न पुकार पाए।

घर में घुसकर की वारदात

जानकारी के अनुसार, रात के समय आरोपी चुपके से उस घर में जा घुसा, जहां महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी। उसने पहले महिला के होंठ गोंद से चिपकाए और फिर उसके साथ रेप का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने चाकू की नोक पर धमकाते हुए महिला के कपड़े तक फाड़ डाले।

विवाहिता ने दिखाई बहादुरी

हालांकि इस मुश्किल घड़ी में महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को धक्का दे दिया। इसके बाद वह अपने बच्चे को गोद में उठाकर किसी तरह भागकर गली में पहुंच गई।

होंठ चिपके होने के कारण वह शोर तो नहीं मचा सकी, लेकिन उसने इशारों के जरिए पड़ोसियों को आरोपी की करतूत के बारे में बता दिया। जैसे ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में कराया इलाज

घटना के बाद पड़ोस के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

फिलहाल थाना सेक्टर-29 पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ घर में जबरन घुसने, जान से मारने की धमकी देने और रेप के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही महिला और उसके परिवार के बयान लेने की भी तैयारी की जा रही है।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप