धर्म
एक घंटा पहले
3
विचारों
Venus Transit In Cancer: ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य और भावनाओं का कारक ग्रह माना गया है। जब-जब शुक्र अपनी राशि बदलते हैं, तब सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिलता है। अब से दो दिन बाद शुक्र का गोचर होने वाला है। 8 जून को शाम 5 बजकर 42 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस बार बनने वाला योग बेहद शुभ बताया जा रहा है। दरअसल, कर्क राशि में पहले से ही गुरु विराजमान हैं, और शुक्र के आते ही इन दोनों ग्रहों की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जब धन के स्वामी शुक्र और ज्ञान के देवता गुरु एक ही राशि में आ मिलते हैं, तब यह अत्यंत शुभ एवं दुर्लभ राजयोग बनता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों के भाग्य चमकने वाले हैं।
गजलक्ष्मी राजयोग का सर्वाधिक लाभ किस राशि को
कर्क राशि में शुक्र और गुरु की युति से बनने वाले गजलक्ष्मी राजयोग का सबसे अधिक फायदा सिंह राशि के जातकों को मिलेगा। इन्हें अपने हर काम में जबरदस्त सफलता हाथ लगेगी। आय बढ़ने के प्रबल योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है। यह दौर निवेश के लिहाज़ से सबसे उपयुक्त रहेगा, क्योंकि किए गए निवेश से शानदार मुनाफा होगा। कारोबार में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और बिजनेस में कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है, जिससे घर धन-दौलत से भर जाएगा।
इन राशियों का भाग्य भी चमकाएगा शुक्र गोचर
कर्क राशि
शुक्र का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इनके व्यक्तित्व में आकर्षक बदलाव नज़र आएगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और अधिकारी उनके काम की सराहना कर सकते हैं, जिससे प्रमोशन की राह खुल सकती है। वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी और रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर फायदेमंद रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना है और नया वाहन या मकान खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आने वाले समय में बड़ा मुनाफा मिलेगा।
Comments
0 comment