धर्म
51 मिनट पहले
2
विचारों
Trigrahi Yog June 2026: जब किसी एक ही राशि में तीन ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तब त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। इस बार 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा एक साथ आ रहे हैं। यह विशेष युति 17 जून की सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक बनी रहेगी। ज्योतिष की मानें तो इस संयोग से बनने वाला त्रिग्रही योग तीन राशियों को करियर के मोर्चे पर अपार लाभ देने वाला है। लेखन, व्यापार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय खासतौर पर शुभ रहेगा और इन क्षेत्रों के लोगों को अचानक तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग बेहद फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं और पदोन्नति के भी प्रबल योग बन रहे हैं। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का हर काम में सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस लौट सकता है और किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। व्यापार में सफलता हाथ लगेगी, जबकि मीडिया क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए यह दौर खासा लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह योग बेहद सकारात्मक संकेत दे रहा है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें बंपर मुनाफा होगा और कोई बड़ी डील फाइनल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब सराहना होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार नजर आएगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और नौकरी के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। साझेदारी में किए जा रहे कामों से जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, साथ ही किसी पुरानी बीमारी से राहत भी मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। अटके हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे और जमीन या नया वाहन खरीदने के शुभ संयोग बन रहे हैं। यदि आपने कहीं नौकरी के लिए आवेदन कर रखा है तो उसका ऑफर आ सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा।
Comments
0 comment