मुजफ्फरपुर: SKMCH की सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग में आग, कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा बिहार एक महीने पहले 28
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच की सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग में मंगलवार को नर्स ड्यूटी रूम की खिड़की में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एसकेएमसीएच अस्पताल की सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भवन के एक हिस्से में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

कैसे लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पहले फ्लोर पर स्थित नर्स ड्यूटी रूम की खिड़की में आग भड़की। बताया जा रहा है कि खिड़की में लगे एडजस्टिंग फैन में शॉर्ट सर्किट होने के चलते यह हादसा हुआ। देखते ही देखते खिड़की के आसपास धुआं फैल गया और आग की लपटें ऊपर उठने लगीं।

कर्मियों ने संभाला मोर्चा

आग लगते ही मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उसे बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्टाफ की तत्परता का ही नतीजा रहा कि महज कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

स्थिति सामान्य, कोई नुकसान नहीं

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस घटना में किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है और हालात पूरी तरह सामान्य हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण मरीजों और अस्पताल के अन्य विभागों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

हाल ही में हुआ था बड़ा हादसा

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में भीषण आग लगने से 5 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में अब मुजफ्फरपुर के बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच में आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप