अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के पास अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस विश्व एक घंटा पहले 3
अमेरिका के ओहायो स्थित टोलेडो में एक कम्युनिटी स्ट्रीट फेस्टिवल के पास हुई गोलीबारी में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। पुलिस संदिग्धों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है।

अमेरिका के ओहायो राज्य के टोलेडो से गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। यहां एक फेस्टिवल के पास कई लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। घटना के बाद से पुलिस की टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

कैसे हुई घटना

पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर ओहायो के टोलेडो में एक कम्युनिटी स्ट्रीट फेस्टिवल के पास कई लोगों को गोली मार दी गई। शाम करीब 5:30 बजे पुलिस अधिकारियों को 'ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल' के पास किसी व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी।

पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें गोली लगने से कई लोग घायल अवस्था में मिले। घायलों में से कई को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अभी तक घायलों की हालत और गोली लगने वाले लोगों की कुल संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पुलिस संदिग्धों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है और गोलीबारी के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

क्या है ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल

'ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल' टोलेडो के ऐतिहासिक इलाके में दो दिन तक चलने वाला एक उत्सव है। इसमें लाइव संगीत, खाने-पीने के स्टॉल, घरों का टूर और शॉपिंग जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं।

यह खबर अपडेट हो रही है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!