पीएम किसान की अगली किस्त नहीं रुके, इसके लिए 30 जून तक जरूर पूरा कर लें ई-केवाईसी उत्तर प्रदेश एक घंटा पहले 2
मिर्जापुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन शुरू हो चुका है। 1 जून से 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, वरना अगली किस्त खाते में नहीं आएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे किसानों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है। अगर आपने समय रहते ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है और आप योजना के फायदे से वंचित रह सकते हैं। सरकार की ओर से योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है और इसी सिलसिले में किसानों को वार्षिक ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जो भी किसान इस योजना से जुड़े हैं, उन्हें 30 जून तक अपनी केवाईसी पूरी करा लेनी चाहिए, अन्यथा उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

ई-केवाईसी की तारीख

मिर्जापुर जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 3 लाख 36 हजार 456 लाभार्थी हैं। योजना के तहत इन लाभार्थियों के खातों में सम्मान निधि की राशि भेजी जा रही है। फिलहाल लाभार्थियों के वार्षिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1 जून से 30 जून तक योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराई जानी है। इस कार्य के लिए विभाग की ओर से वेबसाइट भी खोल दी गई है।

ऐसे में जो भी किसान इस योजना के लाभार्थी हैं, वे वेबसाइट पर जाकर अपनी ई-केवाईसी अवश्य करा लें। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून है। यदि इस तारीख तक केवाईसी नहीं कराई गई, तो अगली किस्त लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित नहीं की जाएगी।

कैसे कराएं ई-केवाईसी

उपनिदेशक कृषि विकेश सिंह पटेल ने बताया कि किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है। योजना का लाभ ले रहे किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर केवाईसी करा सकते हैं। आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी न कराने पर अगली किस्त खाते में नहीं भेजी जाएगी।

उन्होंने यह भी अपील की कि जिन किसानों को खाद और बीज की जरूरत है, वे फार्मर रजिस्ट्री जरूर करा लें। फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर खाद और बीज भी नहीं दिया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अंतिम तिथि 30 जून तक रहेगी।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!