उत्तर प्रदेश
एक घंटा पहले
2
विचारों
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात साल के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस अब उसके शव को खोजने में लगी हुई है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसी ने बच्चे को अगवा किया और फिर हत्या कर उसका शव गंग नहर में फेंक दिया।
कार सवार युवकों ने किया अपहरण
मेरठ जिले के थाना बहसूमा के रामराज कस्बे से सात साल के अंगद नामक बच्चे को कार में सवार युवकों ने अगवा कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। अपहरण की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज देखने से साफ हो रहा था कि कार के भीतर कोई ऐसा युवक मौजूद था, जिसे अंगद पहले से पहचानता था।
दरअसल, फुटेज में अंगद खेलता हुआ बाहर की ओर जा रहा था, तभी गाड़ी के अंदर से किसी ने उसे आवाज दी और इसके बाद वह कार में बैठता हुआ नजर आ रहा था। परिजनों ने मीरापुर निवासी अर्पित शर्मा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
पांच टीमें लगीं तलाश में
आरोपी पीड़ित परिवार के घर पहले भी आता-जाता रहा है। एसपी देहात अभिजीत सिंह की पांच टीमें अंगद की तलाश में लगाई गई थीं। बच्चे के अपहरण की इस वारदात ने मेरठ पुलिस की चेकिंग और पेट्रोलिंग के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना को लेकर मेरठ जिले के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि थाने पर सात साल के बच्चे के गायब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद चार टीमों का गठन किया गया था।
मां से संबंध, शादी करना चाहता था आरोपी
प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अर्पित शर्मा नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अर्पित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि मृतक बच्चे की मां के साथ उसके संबंध थे। उसने स्वीकार किया कि वह बच्चे को घर से ले गया था और नहर में फेंक दिया, इसमें अपहरण जैसी कोई बात नहीं थी।
बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी अर्पित बच्चे की मां का प्रेमी था और उससे शादी करना चाहता था। अर्पित एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर भी था। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बच्चे के शव की तलाश शुरू कर दी है।
Comments
0 comment