व्यापार
एक घंटा पहले
5
विचारों
मैनकाइंड फार्मा का बड़ा सम्मान
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने अपनी जान जोखिम में डालकर जिस तरह से सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है, उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। उनके इस अद्वितीय साहस और सूझबूझ को नमन करते हुए देश की मशहूर फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने उन्हें 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का फैसला किया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस सम्मान की जानकारी देते हुए कैप्टन स्मित मच्छार की जमकर सराहना की है।
लीडरशिप के लिए मिला सलाम
मैनकाइंड फार्मा ने अपने बयान में कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने अपने यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा, जो कि सच्ची लीडरशिप की मिसाल है। कंपनी ने आगे लिखा कि यह छोटी सी भेंट उनके और उनके परिवार के लिए सम्मान के तौर पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैप्टन स्मित ने भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है और कंपनी उनके इस बहादुरी भरे कदम को सलाम करती है।
क्या हुआ था कॉकपिट के अंदर
यह पूरी घटना 30 सितंबर, बुधवार को घटित हुई थी। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव की उड़ान भर रही थी। इस दौरान कॉकपिट में मौजूद को-पायलट हमाम अल-हमामी ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर का मुख्य उद्देश्य विमान को हाइजैक कर उसे क्रैश करना था। जिस समय यह घटना हुई, विमान में 27 बच्चों समेत कुल 174 यात्री सवार थे। हमले के कारण कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का डटकर मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खुलवाने में सफल रहे। उनकी सतर्कता से विमान में मौजूद इजरायली यात्रियों ने तुरंत हरकत में आते हुए ओमान निवासी हमलावर हमाम अल-हमामी को काबू में कर लिया और बड़ा हादसा टल गया।
वीरता पुरस्कार की मांग
कैप्टन स्मित मच्छार की इस बहादुरी को देखते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने उनके लिए सरकारी स्तर पर वीरता पुरस्कार की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा है। पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि जिस विपरीत परिस्थिति में कैप्टन स्मित ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है, वह बेहद असाधारण है और उन्हें उचित सरकारी सम्मान मिलना चाहिए।
Comments
0 comment