उपनाम: वीरता पुरस्कार
राष्ट्रपति भवन में वीरता का सम्मान, 105 सैन्य योद्धाओं को विशिष्ट सेवा अलंकरण से नवाजा गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह-2026 के दौरान सशस्त्र बलों के 105 जांबाजों को उनके असाधारण शौर्य और देश सेवा के लिए सम्मानित किया। इस भव्य कार्यक्रम में सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों की वीरता को सराहा गया।
रेंगते हुए आतंकी पर टूटे, बलदेव ने पिस्तौल छीनकर सीने पर खाई गोली — हिमाचल के 5 जांबाजों को वीर और शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में हिमाचल के पांच सैनिकों को वीर चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इनमें बिलासपुर के लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया।
मां की छाती से लगा लाडले का कीर्ति चक्र, यह मंजर देख हर आंख हुई नम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया, जिन्होंने उत्तरी सिक्किम में अपने साथी अग्निवीर की जान बचाते हुए वीरगति पाई थी।
बेटे को खोने का गम और छलकते आंसू... कीर्ति चक्र थामे राष्ट्रपति के कंधे पर बिलख पड़ीं शहीद की मां
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों को मार गिराकर शहीद हुए सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर की मां को मरणोपरांत कीर्ति चक्र सौंपा गया। बेटे की याद में बिलखती मां को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटोकॉल भुलाकर गले लगा लिया।