ब्रेड और सूजी से घर पर बनाएं बाजार जैसा मिनी पिज्जा, शाम के नाश्ते में बच्चे करेंगे खूब पसंद जीवनशैली एक महीने पहले 20
अनहेल्दी बाजारू पिज्जा की जगह घर पर सिर्फ ब्रेड और सूजी से बच्चों के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट मिनी पिज्जा बनाएं। यहां पढ़ें इसकी बेहद आसान रेसिपी।

पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चे हों या बड़े, सबके मुंह में पानी आ जाता है। इसका लाजवाब स्वाद हर उम्र के लोगों को भाता है, यही वजह है कि बच्चे अक्सर पिज्जा खाने की जिद कर बैठते हैं। लेकिन बाजार का पिज्जा सेहत के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता, इसलिए कई माता-पिता बच्चों को इसे खिलाने से कतराते हैं। ऐसे में आप घर पर ही उनके लिए हेल्दी और टेस्टी पिज्जा तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बस ब्रेड और सूजी की जरूरत होगी और इसे बनाना भी बेहद आसान है।

जरूरी सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस - 4-5
  • सूजी - 1 कप
  • दही - ½ कप
  • मलाई या फ्रेश क्रीम - 2 चम्मच
  • बारीक कटा प्याज - 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटी शिमला मिर्च - 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा टमाटर - 1 छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो - 1-1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • चीज
  • बटर या तेल

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सूजी, दही और मलाई को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें और इस बैटर को 10 मिनट के लिए रख दें।
  • 10 मिनट बाद सूजी के इस बैटर में कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। फिर इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब ब्रेड को गोल आकार में काट लें और चाहें तो उस पर पिज्जा सॉस लगाएं। इसके बाद तैयार सूजी और सब्जियों के मिश्रण को ब्रेड के ऊपर अच्छी तरह फैला दें।
  • सूजी की इस लेयर के ऊपर ढेर सारा मोजारेला चीज डालें और फिर थोड़ा सा चिली फ्लेक्स तथा ओरिगेनो ऊपर से छिड़क दें।
  • एक नॉन स्टिक तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा बटर या घी लगा लें।
  • अब तैयार ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और तवे को किसी गहरे ढक्कन से ढक दें ताकि भाप बाहर न निकले। इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दें। पक जाने के बाद इसे गर्मागर्म सर्व करें।

लीजिए, बाजार जैसा स्वाद देने वाला हेल्दी मिनी पिज्जा बनकर तैयार है। शाम के नाश्ते में जब आप यह पिज्जा बच्चों को परोसेंगी तो उनका दिल खुश हो जाएगा।

प्रिया नायर पाबना की लाइफस्टाइल एवं फैशन एडिटर हैं, जो फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स कवर करती हैं। रिश्तों, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर भी वे लिखती हैं। उनका लेखन आधुनिक और भारतीय जीवनशैली का संतुलन पेश करता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप