यूपी पंचायत चुनाव: आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, वोटर्स को मिलेगा 9 अंकों का नया पहचान नंबर उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 18
उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी होगी और इसी के साथ मतदाताओं को 9 अंकों का नया राज्य वोटर पहचान नंबर भी दिया जाएगा। पांच बार तारीख टलने के बाद आखिरकार आज यह सूची सामने आएगी।

उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दृष्टि से बुधवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद आज पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव में शामिल होने वाले मतदाताओं को 9 अंकों का नया पहचान नंबर भी मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

पांच बार टली तारीख, अब आज जारी होगी सूची

अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख अब तक 5 बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। तमाम देरी के बाद आखिरकार आज यह सूची सामने आएगी। माना जा रहा है कि सूची प्रकाशित होते ही पंचायत चुनाव से जुड़ी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

मतदाता सूची में हुए बदलाव

उल्लेखनीय है कि आयोग ने 18 दिसंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। इस दौरान सूची में करीब 1.81 नए मतदाता जोड़े गए थे, जबकि करीब 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। वहीं पंचायत चुनाव मतदाता सूची में करीब 40.19 नए लाख वोटर्स को शामिल किया गया था।

नई व्यवस्था: 9 अंकों का राज्य पहचान नंबर

इस बार मतदाताओं को नौ अंकों का नया राज्य वोटर पहचान नंबर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से मतदाता पहचान और चुनाव प्रबंधन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी हो सकेगी। अंतिम सूची जारी होते ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना और समूचे चुनाव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

क्यों टला था चुनाव

ओबीसी आरक्षण के लिए आयोग के गठन और मामला हाईकोर्ट में होने के कारण प्रदेश में पंचायत चुनाव टल गया था। इसी बीच सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करते हुए उनका कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया है।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप