शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और सायोनी घोष समेत TMC के 20 सांसद बागी खेमे में, सूची उजागर पश्चिम बंगाल एक महीने पहले 19
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से सामने आई सूची के मुताबिक पार्टी के 20 सांसद ममता बनर्जी से अलग होकर बागी गुट से जुड़ गए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट-फूट का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। पहले 80 में से 60 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत का झंडा उठाया और अब सांसद भी उसी रास्ते पर बढ़ चले हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी के 20 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने ममता बनर्जी से किनारा कर लिया है। इस फेहरिस्त में यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल हैं, जो बागी गुट का हिस्सा बन गए हैं।

बागी खेमे में शामिल सांसदों की सूची

  1. शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
  2. काकोली घोष (बारासात)
  3. जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
  4. खलीउर रहमान (जंगीपुर)
  5. यूसुफ पठान (बहरामपुर)
  6. अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
  7. पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
  8. बापी हलदार (मथुरापुर)
  9. सायोनी घोष (जादवपुर)
  10. माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
  11. मिताली बाग (आरामबाग)
  12. दीपक अधिकारी (घाटाल)
  13. कालिपदा सोरेन (झाड़ग्राम)
  14. जून मालिया (मेदिनीपुर)
  15. अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
  16. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
  17. असित कुमार माल (बोलपुर)
  18. शताब्दी रॉय (बीरभूम)
  19. रचना बनर्जी (हुगली)
  20. प्रसून बनर्जी (हावड़ा)

यह खबर अपडेट हो रही है...

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप